Petrol-Diesel Supply Update: क्या सच में गहराया है तेल संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने स्पष्ट की स्थिति, जानें पैनिक बुकिंग और सप्लाई की पूरी रिपोर्ट

खन्ना : मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल तनाव का असर अब दुनिया भर के तेल बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। भारत में भी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर खन्ना के पेट्रोल पंप मालिकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खन्ना के अकाल सर्विस स्टेशन के मालिक गगन वालिया ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पंपों पर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान-इजराइल के बीच चल रहा तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो आने वाले समय में इसका कुछ असर पड़ सकता है, लेकिन अभी तक सप्लाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे HPCL, BPCL और IOCL के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है। इसी कारण खन्ना के पेट्रोल पंपों पर लोगों को पेट्रोल और डीजल आसानी से मिल रहा है। गगन वालिया ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से सीधे तौर पर जुड़ी होती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर यहां के रेटों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और जितनी जरूरत हो उतना ही पेट्रोल या डीजल खरीदें, क्योंकि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     New Delhi के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में Caste Census and Deepening of Social Justice पुस्तक का भव्य विमोचन, कई सांसदों की विशेष उपस्थिति     |     Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान तैयार; अवैध पंप जब्ती का अभियान शुरू     |     Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं दर्ज कर रही FIR? जानें पूरा मामला     |     Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा बवाल; सत्ता और विपक्ष में तीखी झड़प     |     सावधान! सरगुजा में ‘बारूद’ के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्मी में बढ़ा बड़ी आगजनी का खतरा     |     छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों और प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत     |     Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद     |     Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद     |     महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी ‘कलम’! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर; नक्सल प्रभावित बच्चों के लिए खुला खुशियों का रास्ता     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें