Ludhiana Theft Attempt: लुधियाना में घर में घुसे चोर को परिवार ने रंगे हाथों दबोचा, जमकर हुई धुनाई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पंजाब By Nayan Datt On Mar 12, 2026 लुधियाना: शहर में चोर ने एक घर को निशाना बनाया और नकदी लेकर फरार हो गए। थाना जोधेवाल के अधीन आते मांगट कॉलोनी में बीती रात एक चोर घर में दाखिल हुआ जिसके बाद उक्त चोर द्वारा घर में पड़ी नकदी चोरी की गई। यह भी पढ़ें लुधियाना: तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर… Aug 27, 2026 लुधियाना के कैलाश नगर रोड पर भारी हंगामा: नशीले कैप्सूल व… Aug 27, 2026 इसी दौरान आवाज सुनकर परिवार की आंख खुल गई और उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की गई परंतु चोर परिवार को चकमा देकर गेट फांद कर फरार हो गया। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के नसीम ने बताया कि 11 मार्च की तड़के सुबह एक चोर उनके घर का दरवाजा फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गया और कमरे में पड़ी नगदी उठाकर जैसे ही कमरे से बाहर आया तो उनके परिवार की आंख खुल गई जिसके बाद चोर चकमा देकर वहां से फरार हो गया। नसीम ने बताया कि इस बारे में उन्होंने थाना जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। Share