Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिसेप्शन की बुकिंग पर संकट

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शादियों के सीजन के दौरान कैटरिंग व्यवसाय पर LPG गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा. शादियों के सीजन के चलते सिलेंडर की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति में बाधा आ रही है. कई कैटरर्स सर्विसिंग चलाने वाले संचालकों ने बुकिंग लेना बंद कर दिया है तो कई कैटरिंग सर्विस वाले अब गैस सिलेंडर की जगह दूसरा उपाय तलाश रहे हैं. कुछ ने तो कोयले की भट्टी को चलाने का विचार बनाया है.

कैटर पांडा की संचालक स्वाति सिंह ने बताया कि अब तक जो हमारे पास स्टॉक था, वह खत्म हो चुका है. अब नया गैस सिलेंडर बुक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से हम सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन टोल फ्री नंबर नहीं लग पा रहा है. अब ऐसे में जो हमारे पास ऑल रेडी बुकिंग थी, उन्हीं को जैसे-तैसे करके पूरा किया जा रहा है. कोई भी अब एडवांस बुकिंग नहीं ली जा रही.

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की मारामारी

नोएडा के सेक्टर-135 में स्थित उत्सव कैटरर्स की संचालक गोरी नागपाल का कहना है कि जिस तरह से कोरोना कल में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कमी हुई थी, अब ऐसे में यूएस-इजराइज-ईरान युद्ध के चलते आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर भारी मरामारी देखी जा रही है. मार्केट में जो सिलेंडर 2500 का आमतौर पर मिल जाता था, आज वह 4000 से लेकर 5000 तक का मिल रहा है. अब ऐसे में जो हमारे पास बुकिंग थी, उनको गैस सिलेंडर की भारी कीमत के चलते मना करना पड़ रहा है.

शादियों की बुकिंग हो रही कैंसिल

अनमेश इवेन्स्ट के संचालक पीयूष जोशी ने बताया कि मार्केट में गैस सिलेंडर की भारी कीमत के चलते जो शादियों के प्रोग्राम थे, वह कैंसिल करने पड़ गए. बुकिंग टाइम पर जो हमने लोगों को पर प्लेट का अमाउंट बताया था, अब वह बढ़ गया है, जिसके चलते लोग बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं. इससे सभी कैटर्स चलाने वाले संचालक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही हमारे पास जो रेगुलर कारीगर और कर्मचारी होते हैं, उन पर भी अब इसका संकट देखने को मिल रहा है.

गैस एजेंसी पर नहीं हो रही सिलेंडर की बुकिंग

गैस एजेंसी संचालक कोई भी गैस की बुकिंग और सिलेंडर की बुकिंग नहीं ले रहे हैं. लगभग एक प्रोग्राम में हमें पांच बड़े सिलेंडरों की जरूरत होती है, लेकिन अब एजेंसी संचालकों के द्वारा केवल मात्र एक ही सिलेंडर बड़ी मुश्किल से दिया जा रहा है. अब ऐसे में अप्रैल में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है तो कोई भी हम एडवांस बुकिंग लेने से अभी फिलहाल मना कर रहे हैं.

जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

गौतम बुद्ध नगर की जिला आपूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर लगाई गई रोग स्थाई है. वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति में आई बाधा के कारण यह निर्णय लिया गया है. जैसे ही सप्लाई सामान्य होगी, स्थिति में भी सुधार किया जाएगा. फिलहाल लखनऊ में एक स्तरीय बैठक चल रही है. उसके निर्देश आने के बाद ही आगे की स्थिति के बारे में बताया जाएगा.

25 दिन ही बुक कर पाएंगे नया सिलेंडर

फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग करने के कुछ नियम बदले हैं, जो पहले बुकिंग 15 दिन में की जाती थी, अब उस बुकिंग की समय सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है. 48 घंटे के दौरान बुकिंग किया गया सिलेंडर आपके घर मिल जाएगा. अगर इसके बावजूद भी नहीं मिल पा रहा है तो गैस एजेंसी संचालकों से संपर्क किया जा सकता है. फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल जरूरी और आपातकालीन सेवाओं जैसे- अस्पताल, सरकारी संस्थान, कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू     |     CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप     |     Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”     |     Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी     |     नोएडा के उद्योगों पर ‘गैस संकट’ की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोले— “इतनी महंगी गैस में काम करना नामुमकिन”     |     Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें     |     Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम     |     होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल, दुनिया हैरान     |     Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ्तार; जानें शिरडी और पंढरपुर का हाल     |     Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिसेप्शन की बुकिंग पर संकट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें