Mrunal Thakur: धुरंधर के डायरेक्टर के पास खुद काम मांगने गई थीं मृणाल, जानें कैसे मिली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’

मृणाल ठाकुर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. इस समय एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं. संजय लीला भंसाली फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया.

फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक मीडिया हाउस से इंटरव्यू में बात करते समय मृणाल ठाकुर ने अपने करियर के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि फिल्मी दुनिया में आने का सफर आसान नहीं रहा था. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें खुद डायरेक्टर्स से काम मांगने के लिए जाना पड़ता था.

मेकर्स से खुद मांगा था काम

मृणाल ठाकुर ने बताया कि ‘दो दिवाने सहर में’ फिल्म उन्हें इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने खुद निर्देशक से संपर्क किया था. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रवि उदयवार की फिल्म मॉम देखी, तो उन्होंने उनसे कहा कि वो उनके साथ काम करना चाहती हैं. मृणाल ने एक बार मजाक में संजय लीला भंसाली से कहा था कि “सर तो हम अगली फिल्म कब कर रहे हैं?” मृणाल कहती हैं कि उन्होंने सीखा है कि अपने काम के बारे में खुलकर बोलना जरूरी है और वो मानती हैं कि आज वो जहां हैं, वहां अपनी हिम्मत की वजह से हैं.

उन्होंने कहा कि “मौके मुझे आसानी से नहीं मिले. मुझे उन्हें खुद बनाना पड़ा. मुझे उनके पीछे भागना पड़ा. उन्होंने निर्देशकों के सामने अपना चेहरा दिखाऊं और कहूं, ‘सर, मैं हूं! किसी न किसी दिन मुझे कास्ट कर लेना प्लीज.” उन्होंने बताया कि धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर पहले फिल्म निर्माता थे जिनसे उन्होंने संपर्क किया और काम मांगा था.

मृणाल का मानना है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए खुद पहल करना बहुत जरूरी है. वो अक्सर उन लोगों से खुद संपर्क करती हैं जिनके साथ वो काम करना चाहती हैं, भले ही उन्हें पर्सनली न जानती हों. उनका कहना है कि जब किसी निर्देशक को ये दिखता है कि कोई कलाकार सच में काम के लिए उत्साहित और मेहनती है, तो उसका नजरिया बदल जाता है. उन्हें भरोसा हो जाता है कि ये कलाकार अपने रोल के लिए पूरी मेहनत करेगा.

फिल्मी सफर की शुरुआत

मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में स्टार प्लस के सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती… ये खामोशियां’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ में बुलबुल का किरदार निभाया, जिससे उन्हें हर घर में अलग पहचान मिली. उन्होंने 2018 में फिल्म ‘लव सोनिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा. मृणाल ठाकुर ने ‘सीता रामम’, ‘जर्सी’ ‘गुमराह’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट में होगा पूरा     |     India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्ताक्षर     |     Mamata Banerjee vs EC: “चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?” सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी     |     Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्पिटल में सनसनी     |     Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और जुर्माना     |     Bhupinder Hooda on Crime: “हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता”—बढ़ते अपराध पर हुड्डा का सरकार पर करारा हमला     |     Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले में कसा शिकंजा     |     High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस     |     Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात्रता और कैसे उठाएं लाभ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें