MCB News: PMGSY सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान; भ्रष्टाचार करने वालों पर गिरेगी गाज

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. जिसके बाद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटिया निर्माण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गुणवत्ता विहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जनमन योजना की सड़कें अब अपनी पोल खुद खोल रही हैं.

एमसीबी जिले में पीएमजीएसवाई के जनमन योजना के तहत करीब 103 सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है. लेकिन इनमें से अधिकांश सड़कों की हालत निर्माण के दौरान ही खराब नजर आने लगी है. आरोप है कि ठेकेदार मनमानी तरीके से घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे हैं, जबकि योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं.

केंद्र की योजना में भ्रष्टाचार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिन सड़कों का निर्माण वर्षों तक चलने के उद्देश्य से किया जा रहा है, वे सड़कें कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी हैं. पैनारी ग्राम पंचायत अंतर्गत पैनारी से कोचका व्हाया चौरा डोंगरी तक बनाई जा रही सड़क की हालत काफी खराब है. यह सड़क इतनी घटिया है कि पैर की हल्की ठोकर से ही डामरीकरण उखड़ जा रहा है.

सबसे गंभीर पहलू यह है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. अधिकारियों का चुप रहना और जवाबदेही से बचना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है.

घटिया सड़क निर्माण को लेकर मंत्री का कड़ा रुख

मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि हमारे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की गुणवत्ता विहीन निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि जनमन योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा देना है, न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना.

सरकार का पैसा जनता का पैसा है और इसका सही और ईमानदारी से उपयोग होना चाहिए- श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा है कि जहां भी गुणवत्ता विहीन निर्माण पाया जाए, वहां संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. अब देखने वाली बात यह होगी कि जनमन योजना के तहत हो रहे घटिया सड़क निर्माण पर प्रशासन कब और कैसी कार्रवाई करता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें