Manipur Assembly Elections: राहुल गांधी सोमवार को पहली बार मणिपुर में करेंगे चुनाव प्रचार देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे। गांधी 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के तहत पार्टी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ राज्य में 2002 और केंद्र में 2004 में कांग्रेस की सरकार बनी। इस बार इतिहास दोहराया जायेगा। मणिपुर में 2022 और केंद्र में 2024 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयेगी। यह भी पढ़ें UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र… Mar 10, 2026 Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं… Mar 10, 2026 कांग्रेस नेता ने राज्य में एन बीरेन सिंह सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कहा कि श्री गांधी इंफाल के शहीद मीनार पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जहां 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के बाद राजकुमार टिकेंद्रजीत और जनरल थंगल को फांसी दी गयी थी। गांधी नुपी में मणिपुर की महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों के मद्देनजर कांग्रेस दूर-दराज के स्थानों में लोगों को कार्यक्रमों को लाइव दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था करेगी। Share