उद्धव के बाद शरद पवार से मिले तेलंगाना के सीएम केसीआर, पीएम मोदी पर बोला हमला

देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ क्षेत्रीय दलों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे बाद में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। पवार से मुलाकात से पहले केसीआर और उद्धव ने एक साझा प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

राव ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद देश में जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए देश का माहौल खराब नहीं होना चाहिए, इसके लिए और भी क्षेत्रीय पार्टियों से बात की जाएगी। वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस वक्त देश में बदले की राजनीति चरम पर है, जो ठीक नहीं है। इस बैठक में संजय राऊत अभिनेता प्रकाश राज, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद अरविंद सावंत भी मौजूद थे। इसके बाद उनका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

महाराष्ट्र को बताया क्रांती की धरती
बैठक के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मीडिया को बताया कि देश की विकास और उन्नति को लेकर हमारी उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा हुई है। राव ने कहा कि हम भाई लगते है, क्योंकि हमारा एक हजार किलोमीटर का बॉर्डर है। तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा हजारों किलोमीटर जुड़ी हुई है। इसलिए हमें मिलकर काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद जो काम देश में होना चाहिए था, वह नहीं हुआ है।

राव ने कहा कि देश की मौजूदा राजनीति की ओर ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि देश का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। इसके लिए दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ भी बातचीत की जाएगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष को ,साथ लेकर हम  एक साथ चलना चाहते है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि महाराष्ट्र शिवाजी महाराज और बालासाहेब ठाकरे की धरती है। महाराष्ट्र से जो भी क्रांति होती है, बहुत मजबूत होती है। राव ने कहा कि इस वक्त देश में बदलाव की जरूरत है और उसी के लिए हम एक साथ आए हैं।

बदले राजनीति ठीक नहीः उद्धव
इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बदला लेने वाली हमारी राजनीति ठीक नहीं है। अगर ऐसी बदला लेने वाली राजनीति चलती रहेगी तो देश का क्या होगा। देश का विकास कैसे होगा। इस वक्त चुनाव के चक्कर में राज्य एकदूसरे को भूल गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि देश के मूलभूत सवालों को छोड़कर बस राजनीति की जा रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है। यह किसी भी तरह देश हित में नहीं है।

लगातार पीएम पर हमलावर है केसीआर
माना जा रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की बढ़ती मनमानी और राज्यों के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी रोकने की रणनीति तैयार की जाएगी। दरअसल, केसीआर लंबे अरसे से भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना करते आ रहे हैं। वे केंद्र की मोदी सरकार पर राज्य सरकार के अधिकारों में दखल, जीएसटी, प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति जैसे मुद्दे लगातार उठा आ रहे है।

अब इसी को आधार बनाकर केसीआर ने गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर विपक्ष को लामबंद करना शुरू कर दिया. इससे पहले वे ममता बनर्जी से मिलने बंगाल गए थे। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी बातचीत की थी. इसके साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से भी मिले थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी बिल्डर की हत्या     |     Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा मामला     |     Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट     |     Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक विधेयक मंजूर     |     West Bengal Bill 2026: बंगाल में ‘गुंडा’ एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की होगी संपत्ति जब्त     |     Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार     |     अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में देंगे सेवाएं     |     PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया, मामला गरमाया     |     Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें