Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम हरियाणा By Nayan Datt On May 7, 2026 कैथल : कैथल जिले के गांव सुल्तानियां में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह अपने घर से गांव में दूध लेने के लिए गया था। यह हादसा वापस लौटते समय हुआ। इस संबंध में मृतक के पिता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें Government Order: सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों के लिए नया… May 7, 2026 Fatehabad Crime: पुलिस चौकी के पास मिली खोपड़ी का खुलासा; 16… May 7, 2026 जानकारी के मुताबिक गांव सुल्तानिया के कुलवन्त राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर डेरे में रहता है। उसके पास तीन लड़की व एक लड़का है। उसका बेटा बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए गांव सुल्तानिया में गया था। जब वह दूध लेकर अपने घर की ओर वापस आ रहा था, तो गुहला की साईड एक गाड़ी का ड्राइवर तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया और उसको सीधी टक्कर मार दी। वे उसको सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। Share