Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था भर्ती हरियाणा By Nayan Datt On May 7, 2026 घरौंडा : गांव बसताड़ा में रहने वाले पुलिस के जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव बसताड़ा के 35 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है जो कि चंडीगढ़ पुलिस में तैनात था और डी.जी.पी. के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहा था। विपिन वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। यह भी पढ़ें Government Order: सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों के लिए नया… May 7, 2026 Fatehabad Crime: पुलिस चौकी के पास मिली खोपड़ी का खुलासा; 16… May 7, 2026 परिजनों के अनुसार 15 अप्रैल को विपिन जब अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था तभी चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर उनकी मोटरसाइकिल व एक स्कूटी में टक्कर हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विपिन को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चला। कुछ दिनों के बाद उन्हें पी.जी. आई. से छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें करनाल के निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस करनाल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाऊस में पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी जसपाल सिंह के अनुसार हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। Share