JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई

रांची: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले की सुनवाई कर रही ‘वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन’ आगामी 4 अक्टूबर से अभ्यर्थियों की दावेदारी पर प्रतिदिन सुनवाई करेगा। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने शनिवार को स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 से जुड़े शिक्षकों की नियुक्ति मामले की ऑनलाइन सुनवाई की। इस दौरान फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के समक्ष जेएसएससी (JSSC) की ओर से उप सचिव बशीर अहमद और माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार उपस्थित थे।

📄 जेएसएससी ने सौंपी संशोधित स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट

सुनवाई के दौरान JSSC ने आयोग को सूचित किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बनाई गई विषयवार और कोटिवार संशोधित स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है। राज्य सरकार ने भी अभ्यर्थियों के डेटा के आधार पर शपथ पत्र दाखिल कर आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता और ललित कुमार सिंह ने कमीशन के समक्ष अपना पक्ष रखा।

📅 फिजिकल सुनवाई में प्रार्थियों की दावा याचिका पर होगा विचार

अधिवक्ताओं ने बताया कि कमीशन द्वारा 4 अक्टूबर से प्रतिदिन सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस दौरान प्रतिदिन अभ्यर्थियों के द्वारा दाखिल दावेदारी पर सुनवाई होगी। अधिवक्ता ललित कुमार सिंह ने बताया कि वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के द्वारा 4 अक्टूबर से जो हर दिन फिजिकल सुनवाई होगी, उसमें प्रार्थियों के द्वारा दायर दावा याचिका पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी।

🏫 17,786 पदों पर निकली थी बहाली, 10 हजार को ही मिली नौकरी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा साल 2016 में हाईस्कूल शिक्षकों के 17,786 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें करीब 10 हजार पदों पर ही नियुक्तियां हो सकीं। यह नियुक्ति प्रक्रिया शुरू से ही विवादों में रही है। लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी ने 26 विषयों की स्टेट मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी जारी किया था।

📉 कट-ऑफ से अधिक अंक लाने वाले सैकड़ों अभ्यर्थी अभी भी बेरोजगार

इस नियुक्ति में जिला स्तरीय मेरिट व राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर नियुक्ति की गई है। इसके चलते सैकड़ों ऐसे अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की गई है, जो कट-ऑफ से अधिक अंक लाए हुए हैं। उनकी ओर से लगातार अपनी नियुक्ति की मांग की जा रही है। बहरहाल, 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है। वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन अभ्यर्थियों की दावेदारी पर अलग-अलग सुनवाई करेगा और उसके बाद अपना निर्णय समेकित रूप से सरकार और हाईकोर्ट को सुझाव के रूप में प्रस्तुत करेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी नजर     |     Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा     |     Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका     |     Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेटी अवैध शराब     |     Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री घायल     |     Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से घुटा दम     |     Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती     |     Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज होने पर हुआ खुलासा     |     पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी     |     Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें