Jabalpur Youth Innovation: जबलपुर के युवाओं का गजब जुगाड़, तैयार किया लो-कॉस्ट फ्लोटर; कम खर्च में उठाएं वाटर राइड का मजा

जबलपुर: तैरने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है, लेकिन गहरे पानी से लोगों को डर लगता है, इसलिए शौक होने के बाद भी लोग तैरना नहीं सीख पाते. जबलपुर के कुछ युवाओं ने एक ऐसा जुगाड़ बनाया है, जिससे तैराकी सीखने वाले लोगों का डर खत्म हो जाता है और इस जुगाड़ की वजह से वे तैरने के दौरान डूब नहीं सकते. इस जुगाड़ को फ्लोटर नाम दिया गया है. इसकी वजह से सैकड़ों लोग तैरना सीख पाए.

जबलपुर तैराकी मंडल

जबलपुर शहर से होकर नर्मदा नदी बहती है, शहर से लगे हुए नर्मदा नदी के कई घाट हैं. इनमे से कालीघाट, ग्वारीघाट, जिलहरी घाट और तिलवारा घाट पर तैरना सीखने वाले लोग पहुंचते हैं. सबसे ज्यादा भीड़ जिलहरी घाट में होती है. यहां नदी के बहाव के साथ एक नेचुरल स्विमिंग पूल बनता है. इसलिए इस घाट पर तैरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. यहां पर एक नित्य तैराकी मंडल भी है, जो करीब 300 लोगों का एक समूह है. जो पूरे साल इस घाट पर तैरने के लिए आते हैं. गर्मी में तैरना सीखने वालों की तादाद और ज्यादा बढ़ जाती है.

यहां नदी गहरी भी है और नदी का बहाव भी तेज होता है, इसलिए जिसे तैरना नहीं आता, उसे नदी में उतरने से डर लगता है, क्योंकि अक्सर नर्मदा नदी में तैरना न जानने वालों की पानी में डूबने की वजह से मौत भी हो जाती है. कुछ दिन पहले ही इंजीनियरिंग के दो छात्र जिलहरी घाट में गहरे पानी में उतर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

तैराकी सीखने वालों के लिए नया जुगाड़

यहीं पर शिवा विश्वकर्मा स्विमिंग सीखने के शौकीन लोगों को तैरना सिखाते हैं. शिवा विश्वकर्मा नित्य तैराकी मंडल से भी जुड़े हुए हैं. शिवा विश्वकर्मा ने बताया कि “जब कोई नया आदमी तैरना सीखने के लिए आता है, तो उसे नदी में उतारने से डर लगता है. हम यहां सभी को लाइव जैकेट तो नहीं दे सकते, क्योंकि लाइव जैकेट काफी महंगी है. एक ठीक-ठाक लाइव जैकेट की कीमत डेढ़ हजार रुपए तक होती है. इसलिए हम लोगों ने एक जुगाड़ बनाया, इसे हम फ्लोटर कहते हैं.

फ्लोटर के सहारे उतर सकते हैं पानी में

फ्लोटर लगभग 1×1 फीट मोटे फोम का टुकड़ा होता है. यह सफेद कलर का फोम गद्दे बनाने के काम में आता है और इसमें पानी नहीं भरता. पानी पर यह तैरता रहता है, इसे पुरानी साड़ी या चुनरी से बांध दिया जाता है. शिवा विश्वकर्मा का कहना है इसे तैरने वाले की कमर में बांध दिया जाता है. इसे बांधकर जब तैराकी सिखाने वाले लोग नदी में उतरते हैं, तो उन्हें डूबने का डर नहीं रहता. शिवा का कहना है कि यह छोटा सा टुकड़ा लोगों की जान बचा लेता है और तैरना सीखने वाले लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ा देता है.”

70 रुपए में तैयार किया फ्लोटर

शिवा विश्वकर्मा प्रोफेशनल तैराक हैं. उनका कहना है कि हमारा फ्लोटर मात्र ₹70 में बनकर तैयार हो जाता है. इसलिए जिन लोगों के पास पैसा नहीं है, वे भी इसका इस्तेमाल करके तैरना सीख सकते हैं. संजीव विश्वकर्मा एक प्रोफेशनल तैराक नहीं हैं, लेकिन उन्हें तैरने का शौक है. वे एक दुकान चलाते हैं. गर्मियों के समय में वे लगातार तैराकी करने के लिए आते हैं.

बिना फ्लोटर पानी में नहीं उतरते संजीव

संजीव का कहना है कि हालांकि उन्होंने पिछले साल तेराकी सीख ली थी, लेकिन अभी भी उन्हें डर लगता है. इसलिए वे बिना फ्लोटर के नदी में नहीं उतरते. संजीव ने बताया कि “फ्लोटर की वजह से ही वे तेराकी सीख पाए, यदि यह जुगाड़ नहीं होता तो वह नदी में नहीं उतरते.” यहां कई पुराने तैराकों ने हमें बताया कि वह बहुत अच्छे तरीके से तैर लेते हैं, लेकिन आज भी बिना फ्लोटर के नदी में नहीं उतरते. वे इसे एक हेलमेट मानते हैं. उनका कहना है कि भले ही इसकी जरूरत ना पड़े, लेकिन तैरने के दौरान इसका इस्तेमाल जीवन रक्षक की तरह काम करता है. कई बार तैरते तक तैरते जब थक जाते हैं तो इसके सहारे किनारे तक आया जा सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें