Jabalpur Cruise Accident: बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

एमपी के जबलपुर में बरगी बांधी में एक क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हुआ। घटना के दौरान क्रूज में 45 लोग सवार थे। तेज हवाओं के चलते क्रूज असंतुलित होकर पलट गया। घटना में अब तक 9 शव मिल चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार जनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। वे दोपहर 4 बजे जबलपुर पहुंच सकते हैं।

वहीं, इस हादसे में बची दिल्ली की एक महिला ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब शाम के समय अचानक मौसम खराब हुआ, तब क्रूज पर किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। जब पानी अंदर घुसने लगा, तब जल्दबाजी में स्टोर रूम खोलकर जैकेट निकाली गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और क्रूज पलट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया। अब तक इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। क्रूज के मलबे को काटने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और मंत्री मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और कहा है कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा पुलिस ने चेहरों पर लौटाई मुस्कान! 31 लाख का सामान और 141 मोबाइल नागरिकों को सौंपे     |     Balrampur District Hospital: जिला अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत; संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला शव     |     Surajpur Crime News: सूरजपुर में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा; युवती से बातचीत करने पर परिजनों ने पार की दरिंदगी की हदें     |     Assembly Special Session: मातृशक्ति के सम्मान में विधानसभा का विशेष सत्र; CM बोले- महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण जरूरी     |     Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन KYC पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल; कांग्रेस का आरोप- 5 लाख महिलाओं का नाम काटने की साजिश     |     Bhilai Crime: भिलाई में सरकारी नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी; फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर बेरोजगारों को लगाया चूना     |     Railway Station Redevelopment: अब एयरपोर्ट जैसा दिखेगा आपका रेलवे स्टेशन; हाई क्लास सुविधाओं से होगा लैस, बदल जाएगी यात्रा की सूरत     |     MP-CG Weather Update: गरियाबंद में मौसम का यू-टर्न! चिलचिलाती धूप के बीच जमकर बरसे ओले, सफेद रंग में रंगा नेशनल हाईवे     |     CGBSE Result 2026: दिव्यांग छात्रों ने रचा इतिहास! प्रदेश के इकलौते आवासीय ब्लाइंड स्कूल के सभी छात्र 10वीं और 12वीं में पास     |     Bore Basi Diwas: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भूपेश बघेल ने खाया ‘बोरे बासी’; सुशासन तिहार पर साधा निशाना, 4 मई को लेकर किया बड़ा दावा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें