ICSE Board Result: गोड्डा का अंकित कुमार बना झारखंड का स्टेट टॉपर; 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम, जानें सफलता का मंत्र

गोड्डा: जिले के एक सामान्य परिवार का बेटे ने ICSE बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंकित कुमार माउंट एसीसी मिशन स्कूल पोड़ैयाहाट स्कूल का छात्र है. दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में उन्होंने 99.4 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.

अंकित कुमार की इस सफलता से न सिर्फ जिला बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. बता दें कि अंकित कुमार एक सामान्य परिवार से आते हैं. वह पोड़ैयाहाट के छोटे से गांव परसोती का रहने वाला है. अंकित कुमार के साथ उसकी बहन ने भी आईसीएसई परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. परिवार में खुशी का महौल है.

अंकित बनना चाहते हैं इंजीनियर

अंकित कुमार ने कहा कि वह आगे आईआईटी की परीक्षा पास कर इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहता है. इंजीनियर बनना उसका शुरू से ही सपना रहा है. अंकित ने आगे कहा कि उसने झारखंड टॉप किया है. लेकिन विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि टॉप करना सपने जैसा है. वहीं अंकित की बहन ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि वह 93 प्रतिशत अंक ला पाएगी. उन्होंने सफलता के पीछे का श्रेय परिवार को दिया.

सफलता के पीछे उनका लगन काम आया: अंकित के पिता

इस सफलता को लेकर अंकित कुमार के पिता ने कहा कि इसके पीछे उसका लगन काम आया. अंकित के पिता ने कहा कि उनकी लगन इसी तरह आगे भी बरकरार रहे, यही वो कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि अंकित आगे जो भी बनना चाहेगा उनका पूरा सहयोग रहेगा. बेटे की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही स्कूल में टॉपर रहा है. ऐसे में परिवार को उम्मीद थी कि वह आगे कुछ अच्छा करेगा. लेकिन ये उम्मीद नहीं थी कि झारखंड टॉप करेगा. अंकित की सफलता पर उसके दादा ने कहा कि उसके पढ़ाई में हमलोग कभी बाधा नहीं दिए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें