ICMR-NCDIR के अध्ययन में खुलासा भारत में 9.3 प्रतिशत वयस्क मधुमेह से पीड़ित

मधुमेह और बिगड़े हुए ग्लूकोज का स्तर वयस्कों में अधिक पाया गया है, जबकि भारत में जागरुकता, उपचार और नियंत्रण का स्तर आज भी बेहद कम है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स बेंगलुरु के शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी।

14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय जर्नल, फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ में एक शोध पत्र जारी किया गया, जिसमें भारत में मधुमेह से संबंधी एक व्यापक तस्वीर पेश की गई। ‘डायबिटीज केयर कैस्केड इन इंडिया’ शीर्षक नाम के इस शोध पत्र में देश में मधुमेह के प्रति लोगों की जागरुकता के संबंध में जानकारी और साक्ष्य दिए गए हैं।

सर्वे में बताया गया कि भारत में लोग मधुमेह को लेकर कितने जागरूक हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा में उपलब्ध मधुमेह की व्यापकता, रोकथाम और प्रबंधन के लिए किए गए उपाय आने वाले दिना में नाकाफी साबित होंगे।

सर्वे में ऐसे लोगों की पहचान व निगरानी करने की मांग – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के समर्थन से आईसीएमआर-एनसीडीआईआर के नेतृत्व में राष्ट्रीय एनसीडी निगरानी सर्वेक्षण ने मधुमेह देखभाल में कमियों को दूर करने के लिए साक्ष्य की जांच करने, मधुमेह से वंचित जनसंख्या समूहों की पहचान करने और निगरानी करने की मांग की। यह 2025 तक मधुमेह रोगियों की बढ़ती संख्या को रोकने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इसके तहत 2017-18 में देश भर में 18-69 वर्ष की आयु के 9,721 वयस्कों का सर्वेक्षण किया गया था।

महिलाओं और शहरी वयस्कों में ज्यादा – सर्वेक्षण से पता चलता है कि मधुमेह महिलाओं और शहरी वयस्कों में अधिक पाया गया। सर्वे में वृद्धावस्था, मोटापा, बढ़ा हुआ रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल सभी को मधुमेह का प्रमुख कारण माना गया। सर्वेक्षण में कहा गया कि भारत में 9.3% वयस्क मधुमेह से पीड़ित पाए गए। उनमें से, 45.8% अपनी मधुमेह की स्थिति से अवगत थे, 36.1% उपचाराधीन थे और 15.7% ने अपने मधुमेह पर नियंत्रण किया था।

ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक – सर्वेक्षण में बताया गया कि मधुमेह का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों (6.9%) की तुलना में शहरी क्षेत्रों (14.3%) में दोगुना अधिक था। हालांकि, आईसीएमआर-एनसीडीआईआर के निदेशक और अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. प्रशांत माथुर ने कहा कि शहरी वयस्कों की तुलना में ग्रामीण वयस्कों में जागरुकता और उपचार के बारे में जानकारी चिंताजनक है।

सर्वे में पुरुषों (8.5%) की तुलना में महिलाओं (10.2%) में मधुमेह अधिक पाया गया, लेकिन इनमें अधिकांश महिलाएं (6.0%) ऐसी थी, जिन्हें हाल ही में मधुमेह हुआ था। इसके अलावा, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल वाले 44.2% वयस्कों और उच्च रक्तचाप वाले 16.3% वयस्कों को भी मधुमेह था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालेंगे मोर्चा, ट्रैफिक रूट डायवर्ट     |     BJP Punjab Drug Free Rally: ‘पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली’; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ में की महातैयारियां     |     BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें पूरी सूची     |     Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी     |     Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलसे     |     IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुलासा     |     Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला ‘नेशनल एफिशिएंसी अवॉर्ड’     |     Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र     |     Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर युवती का मर्डर     |     Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें