परीक्षा देने वालों की मौज! HSSC ने अभ्यर्थियों के लिए किया बड़ा एलान, अब परीक्षा केंद्रों पर मिलेंगी ये खास सहूलियतें हरियाणा By Nayan Datt On Mar 5, 2026 चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) अब भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इसके तहत सभी 23 जिलों और 90 विधानसभा हलकों में आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के शहरों या सेक्टरों में यात्रा करने की परेशानी कम हो जाएगी। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। यह भी पढ़ें UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे;… Mar 6, 2026 हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब ‘एक… Mar 6, 2026 उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री बस सुविधा दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा उनके एडमिट कार्ड पर भी उपलब्ध हो। Share