हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब ‘एक क्लिक’ में मिलेगी पूरे प्रदेश की रिपोर्ट, अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने शिकायत निवारण प्रणाली को पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है अब पुलिस मुख्यालय स्तर से एक क्लिक पर प्रदेश की सभी फील्ड यूनिट्स में लंबित शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। लंबे समय से लंबित मामलों का स्वतः संज्ञान लिया जाएगा और किसी भी प्रकान की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी एक कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी

यह बात उन्होंने 69वीं स्टेट एम्पाव कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक पुलिस मुख्यालय, सैक्टर-पंचकूला में आयोजित की गई, जिसमें फील्ड यूनिट्स के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया बैठक में शिवास कविराज ने एस. सी. आर. बी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपीट प्रस्तुत की। डी.जी.पी. ने शिकायत तंत्र को आधुनिक तकनीक से और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एफ.आई.आर. एवं कम्प्लेंट मॉड्यूल की हॉटस्पॉट मैपिंग की जाए, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही सी.सी.टी.एन.एस. के माध्यम से शिकायतों की निरंतर निगरानी तथा समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।

सुपरविजन को और सुदृढ़ करने पर बलः अजय सिंघल ने कहा कि किसी भी प्रणाली की सफलता मजबूत सुपरविजन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करें, लंबित मामलों की बारीकी से निगरानी करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए कमियों को समय रहते दूर करें।

उन्होंने कहा कि प्रभावी नेतृत्व, बेहतर समन्वय और सतत निगरानी के जरिए हर जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। डी.जी.पी. ने विश्वास जताया कि सकारात्मक नेतृत्व और टीमवर्क के बल पर हरियाणा पुलिस प्रत्येक मानदंड पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज करेगी और अपनी उपलब्धियों को और मजबूत बनाएगी। बैठक में एस.पी. एस. सी. आर. बी. नितिका गहलोत ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाण-पत्र अब डिजीलाकर में सुरक्षित रूप से संग्रहित्त किए जा सकेंगे। इससे नागरिकों को डिजिटल माध्यम से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

एस.सी.आर.बी. की उल्लेखनीय उपलब्धियां

एस. पी. नितिका गहलोत ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि पिछली बैठक के बाद हरियाणा पुलिस ने तकनीकी सुदृढीकरण और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जून 2021 से अब तक 56 महीनों में 42 बार राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर राज्य ने निस्तर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।

जनवरी 2026 में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा नेनया मानक स्थापित किया। आर.टी. एस. डैशबो र्डपर नागरिक सेवाओं में लगातार 10 में से 10 अंक प्राप्त कर हरियाणा पुलिस समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण का उदाहरण बनी हुई है। 27 फरवरी 2026 तक सरल पोर्टल पर 80,52,770 आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में सफल निस्तारण किया गया। इसके अलावा आई.सी. जे. एस इंटीग्रेशन और मैडलीएपीआर के तहत राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो डैशबोर्ड पर भी 10 में से 10 अंक प्राप्त कर हरियाणा ने डिजिटल पुलिसिंग में अपनी अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें