Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले में कसा शिकंजा हरियाणा By Nayan Datt Last updated Feb 17, 2026 यमुनानगर: यमुनानगर में एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल में गोलियां चलाकर दहशत खिलाकर फिरौती की मांग करने वाले इंटरनेशनल गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता भी शामिल है। यह भी पढ़ें Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का… Feb 17, 2026 Bhupinder Hooda on Crime: “हरियाणा में वही सुरक्षित है… Feb 17, 2026 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले और फिरौती मांगने वाले तीन युवकों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एक हरियाणवी सिंगर सहित तीन लोगों को और गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है जिसमें और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे हुए लोगों से भी जुड़े हुए हैं ,एसआईटी गठित हुई है जांच लगातार जारी है जल्दी ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। Share