UPSC रिजल्ट में चमके हरियाणा के एकांश; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM नायब सैनी ने दी बधाई हरियाणा By Nayan Datt On Mar 6, 2026 पंचकूला: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज दोपहर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल ने देशभर में तीसरा रैंक हासिल कर लिया। एकांश ढुल भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। वह पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। 25 साल के एकांश ढुल ने फिर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे;… Mar 6, 2026 हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब ‘एक… Mar 6, 2026 एकांश की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बेटे की तीसरी रैंक आने पर बधाई दी। CM ने कहा कि एकांश ने देशभर में पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। Share