Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इलाकों में बिजली गुल मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated May 7, 2026 ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को हैरान कर दिया। आमतौर पर मई की शुरुआत में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला तापमान इस बार पश्चिमी विक्षोभ के असर से काफी नीचे बना हुआ है। फिर धूप खिलने लगी यह भी पढ़ें बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद… May 7, 2026 Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं… May 7, 2026 गुरुवार तड़के तेज बारिश और सर्द हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया, लेकिन बिजली ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे बादलों के बीच धूप खिलने लगी और मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आया। तड़के बदला मौसम, बारिश से थमी गर्मी की रफ्तार बुधवार शाम से ही बादलों ने शहर के आसमान पर डेरा जमा लिया था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे तेज और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को मई में ही ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में असामान्य माना जा रहा है। हालांकि शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन 10 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव, फिर बारिश के आसार बारिश और बादलों की वजह से रात के तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आज बड़ी बिजली कटौती बिजली कंपनी के कंपनी की कटौती बंद होने का नाम नहीं ले रही है। मेंटेंनेंस के नाम पर अलग अलग कारणों से कटौती का खेल जारी है। इस गर्मी के मौसम में जहां एक घंटे की बिजली गुल ही परेशान कर देती है वहां ऐसे में कंपनी घंटो कटौती कर रही है। शहर में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी। नगर संभाग दक्षिण और नगर संभाग पूर्व के कई फीडरों पर सुबह से दोपहर तक कटौती की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रभावित होंगे। नगर संभाग दक्षिण के तिघरा, एबी रोड, लक्ष्मीगंज, जनकगंज, बेलदारपुरा, लाला का बाजार, आपागंज, वर्कशाप, सिद्ध बाबा, हारकोटा, गोमती की फड़ी, सिकंदर कंपू, श्रीकृष्ण नगर, कुशवाह मार्केट, प्रीतमपुर और बटालियन फीडर पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते माधवनगर, संजय नगर, गुप्तेश्वर कालोनी, नवग्रह कालोनी, शंकर कालोनी, भूमिया मंदिर, गिर्राज कालोनी, श्रीराम कालोनी, नेहरू पेट्रोल पंप, जनकपुरी, अयोध्या नगरी, न्यू एकता कालोनी, बघेल मोहल्ला, चावड़ी बाजार, सेंट्रल लाइब्रेरी, तिल्ली फैक्ट्री, जय श्रीराम कालोनी, अशोक स्तंभ, समाधिया कालोनी, हाथीखाना, ढोलीबुआ का पुल, हनुमान मंदिर, कैलाश तिल्ली फैक्ट्री, बाबा वाली पहाड़ी, माधौगंज, कबूतर हाट, सिंधु आदर्श कालोनी, दुर्गा कालोनी, मेवाती नगर, चांदबाड़ी, आनंद नगर, सैनिक कालोनी, वीरपुर, महेशपुरा, सावरिया धाम, जैन कालोनी, हैदरगंज, बजरंगगढ़ पुलिया, राधिका बिहार, सूर्य बिहार, कुशवाह गार्डन, धानमिल, श्रुति अपार्टमेंट सहित कई अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं विष्णु कालोनी और गिरवाई फीडर पर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे धोकलपुरा, पंचमुखी नगर, न्यू शारदा बिहार, तिरुपति नगर, सांई बिहार, गिरवाई थाना क्षेत्र, वीरपुर पहाड़ी, गिरवाई गांव और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा नगर संभाग पूर्व के बीएसएफ ओल्ड फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे साठ फुटा रोड, जनकपुरी और आइएटीएस स्कूल के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। Share