Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated May 7, 2026 ग्वालियर। मेला ग्राउंड के पास बने चंद्रशेखर गार्डन में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। ये आग गार्डन में टीनशेड से बने स्टोर में लगी थी, जिसमें सजावट का सामान रखा था। एक किमी दूर से नजर आया गाढ़ा काला धुआं थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैली और गाढ़ा काला धुआं एक किमी दूर से भी उठता नजर आया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और तीन गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू में कर लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्टोर धू-धू कर जलने लगा जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर गार्डन में बुधवार को कोई कार्यक्रम नहीं था। दोपहर के समय अचानक ही गार्डन में बने ओपन स्टोर में आग लग गई। इस ओपन स्टोर में गार्डन को सजाने का सामान जैसे पर्दे, आर्टिफिशियल सेट आदि रखे थे। इस सामान ने तेजी से आग पकड़ ली और स्टोर धू-धू कर जलने लगा। व्यस्त मार्ग होने के कारण राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। यह भी पढ़ें बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद… May 7, 2026 Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं… May 7, 2026 Share