Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ड्रोन शो ने मोहा मन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के समर्पित जनसेवा के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सांसद रमेश अवस्थी द्वारा कानपुर के मोतीझील में एक भव्य जनसेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरे दिन चले इस विशाल आयोजन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान, भव्य गंगा आरती, दीपोत्सव और आकर्षक ड्रोन शो जैसे अनेक कार्यक्रम एक ही मंच पर आयोजित किए गए. सायंकाल सांसद ने अपने सेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ एक माह तक जलने वाला अखंड ‘सेवा संकल्प दीप’ प्रज्ज्वलित किया.

🏆 दीपों से बनी कलात्मक आकृतियां ‘Golden Book of World Records’ में दर्ज

मोतीझील परिसर में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर विभिन्न आकर्षक एवं कलात्मक आकृतियां (फॉर्मेशन्स) तैयार की गईं, जिन्होंने पूरे परिसर को अद्भुत रोशनी से जगमगा दिया. इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इन दीपों से बनी आकृतियों को ‘Golden Book of World Records’ में ‘Most Designs Created with Illuminated Earthen Lamps’ श्रेणी के तहत शामिल किया गया. मौके पर पहुंचे रिकॉर्ड के अधिकृत प्रतिनिधि ने इसका अवलोकन कर प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया.

🚁 500 ड्रोन के अद्भुत शो ने आसमान में बिखेरी चमक, 101 किलो लड्डू से बंटी खुशियां

कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 ड्रोन्स के माध्यम से आसमान में विभिन्न आकर्षक आकृतियां और संदेश प्रदर्शित किए गए, जिसने उपस्थित नागरिकों के लिए इस संध्या को बेहद यादगार बना दिया. कार्यक्रम के समापन पर सांसद रमेश अवस्थी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 101 किलोग्राम के लड्डू से सभी का मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.

👥 दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक समारोह में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व शिवराम सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी नई शिकायत सामने आई     |     Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईडी विभाग सक्रिय     |     Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च होंगे 1.32 करोड़ रुपये     |     Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ड्रोन शो ने मोहा मन     |     Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य का खुलासा और कई फ्लैट सीज     |     Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल ‘शाहिर’ की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसाल, इलाके में हो रही है चर्चा     |     Simhastha 2028 Ujjain: मंदिर से मस्जिद तक, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बन रही आम सहमति, विकास और आस्था का समन्वय     |     NHRC Chhattisgarh Update: बार-बार एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस की होगी समीक्षा, ट्रक ड्राइवरों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस की पहल     |     Nikhat Parveen Sabri Arrested: राजनीतिक फंड के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें