Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी

रांचीः पीएम मोदी के द्वारा अमेरिका ईरान युद्ध से इंडियन सप्लाई पर पड़ रहे असर को देखते हुए पेट्रोल डीजल बचाने और एक साल सोना नहीं खरीदने की अपील का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. पीएम की इस अपील के बाद सर्राफा कारोबार पर सोमवार को असर पड़ता दिखा. आभूषण दुकान में लोग बेहद ही जरूरी वजहों से सोना खरीदते नजर आए.

💰 झारखंड में प्रतिदिन 100 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण कारोबार

आम तौर पर आंकड़ों के मुताबिक रांची सहित पूरे झारखंड में प्रति दिन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है. विवाह और विशेष आयोजन पर यह काफी बढ़ जाता है. इधर झारखंड सोना-चांदी खुदरा व्यवसायी संघ के महासचिव संतोष सोनी ने जहां पीएम मोदी के आह्वान का स्वागत किया है, वहीं यह भी चिंता जताई है कि इससे स्वर्णकारों का व्यवसाय प्रभावित होगा और हर दिन महंगा हो रहा सोना एक गरीब परिवार से दूर हो जायेगा.

⚖️ पुराना सोना बदल कर नया लेना सिर्फ व्यावसायिक फंडा: संतोष सोनी

उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार के लोग पैसा इकठ्ठा कर अपनी बेटी की शादी के लिए पहले से ही सोना खरीदकर रखते हैं. ऐसे में यदि एक दो साल बाद वो खरीदारी करेंगे तो आज के दर से बिक रहा सोना उस समय दोगुना से अधिक हो जायेगा ऐसे में वो इसे कैसे खरीदेंगे. एक सवाल के जवाब में पुराना सोना के बदले नया सोना आभूषण खरीदने के ऑफर का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ ग्राहकों को आकर्षित करने का व्यावसायिक फंडा है.

📈 हाल के दिनों में बढ़ा है सोने में निवेश का जबरदस्त क्रेज

हाल के दिनों में सोना में निवेश करने का क्रेज बढ़ा है. आंकड़ों के मुताबिक देश में हर साल सोने के आयात पर लाखों करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं. 2024- 25 में यह आंकड़ा 4.89 लाख करोड़ रुपए था जो 2025-26 में 6.40 लाख करोड़ रुपए रहा. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली तिमाही में देश में निवेश के लिए सोने की मांग गहनों से भी ज्यादा हो गई है. निवेश के प्रति बढ़ रही रुचि और इससे मिल रहे रिटर्न ने गोल्ड की मांग बढ़ा दी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें