Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती
अमृतसर : अमृतसर के महान सिंह गेट इलाके में बंद कमरे में जनरेटर चलाने के कारण 5 लोग बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 55 साल के जोगिंदर सिंह की मौत हो गई और 4 अन्य का इलाज चल रहा है।
🍽️ 2. लॉटरी की दुकान की तीसरी मंजिल पर खा रहे थे खाना, जहरीले धुएं से बिगड़ी पांचों की तबीयत
अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की पहचान हीरा लाल, सुखदेव, आशीष दीप और जगजीत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को एक लॉटरी की दुकान की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में हुई। कमरे में जनरेटर रखा था और पांच लोग वहां खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर से निकले धुएं या गैस के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और सभी बेहोश हो गए।
🔍 3. पुलिस और बी-डिवीजन थाना टीम ने शुरू की जांच, ए.एस.आई. शरणजीत सिंह ने दी घटना की जानकारी
सूचना मिलने पर बी-डिवीजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। ए.एस.आई. शरणजीत सिंह के अनुसार, पुलिस जांच कर रही है कि जनरेटर से किस तरह की गैस निकली और किन हालात में यह हादसा हुआ।