FPIs ने किया भारतीय इक्विटी का रुख, 6 महीने बाद बने शुद्ध खरीदार, 7707 करोड़ रुपये निवेश किए

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक इक्विटी से 1.48 लाख करोड़ रुपये बाहर निकाले लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह में तस्वीर कुछ अलग नजर आई। 1 से 8 अप्रैल के दौरान FPIs ने भारतीय इक्विटी में 7707 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। छह महीने की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में अब तक भारतीय इक्विटी में 7,707 करोड़ रुपये का निवेश किया और शुद्ध खरीदार बन गए। इन दिनों बाजारों में सुधार ने उन्हें खरीदारी का अच्छा अवसर दिया है। डिपॉजिटरीज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने 1 से 8 अप्रैल के दौरान भारतीय इक्विटी में 7,707 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इक्विटी के अलावा एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान ऋण बाजारों में 1,403 करोड़ रुपये लगाए हैं।

यह इनफ्लो विदेशी निवेशकों द्वारा अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक पिछले छह महीनों में इक्विटी से 1.48 लाख करोड़ रुपये बाहर निकालने के बाद आया है। हालांकि, वह पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान शुद्ध विक्रेता रहे हैं। इससे लगता है कि एफपीआई प्रवाह में अभी भी निश्चितता की कमी है। इससे पहले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सिर्फ पिछले दो महीनों (फरवरी और मार्च) में ही शुद्ध रूप से 8,705 करोड़ रुपये निकालने थे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के इनफ्लो पर विशेषज्ञों की राय

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई प्रवाह के संबंध में इसे प्रवृत्ति में बदलाव कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी। इसलिए, अधिक स्पष्टता के लिए यह देखना समझदारी होगी कि अगले कुछ हफ्तों या महीनों में कैसा परिदृश्य सामने आता है। श्रीवास्तव ने कहा कि इक्विटी बाजारों में हालिया सुधार ने निवेश के अवसर खोले हैं, जिन्हें एफपीआई ने एक अच्छे एंट्री पॉइंट के रूप में लिया है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड-इक्विटी रिसर्च (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति सहित अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए निकट भविष्य में FPIs का प्रवाह अस्थिर रहने की उम्मीद है। वहीं, अपसाइड एआई के संस्थापक अतनु अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में मुद्रास्फीति कई दशक के उच्चतम स्तर पर है और यहां आरबीआई अभी सहनशील बना हुआ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |     Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत     |     Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की खास अपील     |     महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— ‘इन्फ्लेशन मैन’ किस्तों में काट रहे जनता की जेब     |     Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा     |     Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्पताल दोषी, FIR के आदेश     |     Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी आक्रोश     |     भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई गुंजाइश नहीं, डोमेस्टिक इकोनॉमी मजबूत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें