“मुझे झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक का स्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उनका चुनावी प्रचार बंगाल के फेमस स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का मज़ा लेने के लिए रुक गया. दरअसल PM मोदी झारग्राम में अपनी सभा के दौरान वहां के बाजार में झालमुड़ी का जायका लेने के लिए रुके, जहां उन्होंने दुकानदार से खुद ही झालमुड़ी खरीदी.

बता दें कि रविवार को पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में ममता सरकार पर हमलावर नजर आए. उन्होंने TMC पर घुसपैठ के जरिए राज्य की भाषा और संस्कृति बदलने और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देकर आदिवासी समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. वहीं, उनका चुनाव प्रचार उस समय में एक अलग माहौल में बदल गया, जब वह झारग्राम की एक दुकान पर झालमुड़ी का जायका लेने के लिए रुक गए. पीएम मोदी ने यहां रुककर दुकानदार से बातें की और झालमुड़ी का आनंद लिया.

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

नरेंद्र मोदी जब झालमुड़ी लेने के लिए दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने दुकानदार से कहा- मुझे झालमुड़ी खिलाओं. दुकानदार के काफी माना करने के बाद भी पीएम मोदी ने उसे झालमुड़ी के पैसे दिए. पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दुकानदार पीएम मोदी से लेते देते समय ये कहता दिख रहा है- आप हमारी दुकान पर आए ये काफी है.

इसके बाद पीएम मोदी उसके हाथ में पैसे थमा देते हैं. दुकानदार ने जब झालमुड़ी बनाते हुए पीएम मोदी से पूछा- आप प्याज खाते हैं? तब पीएम ने हंसते हुए कहा- हां, प्याज खाते हैं दिमाग नहीं. इस जवाब को सुनकर दुकानदार समते वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

TMC के खिलाफ खोला मोर्चा

अपनी एक-एक बाद एक सभा में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने झारग्राम रैली में TMC सरकार पर ‘न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई’ का आरोप लगाते हुए कहा, “अब TMC को जाना ही होगा.” उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने, पिछड़ी जातियों के लिए केंद्र की योजनाओं को रोकने और किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने के लिए TMC की आलोचना की.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन     |     मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी     |     ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल?     |     “मुझे झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक का स्वाद     |     Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmin सैटेलाइट फोन     |     India’s First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; AI, 5G और डिफेंस को मिलेगी नई ताकत     |     TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रशांत किशोर की संस्था     |     Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे     |     Muzaffarnagar: दिल्ली के ‘बंटी-बबली’ मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों की ठगी     |     LPG Crisis: ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त…’ सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें