Eid 2026: बोहरा समाज ने आज मनाई ईद! मस्जिदों में उमड़ी भीड़, देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ; जानें क्यों सबसे पहले त्योहार मनाता है ये समाज?

भोपाल: राजधानी भोपाल में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया. सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी. नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ की गई. बूढ़े, जवान, बच्चों सहित बोहरा समाज की महिलाओं ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.

इन मस्जिदों में हुई नमाज अदा
देशभर में बोहरा समाज ने ईद उल फित्र को सादगी के साथ मनाया. सुबह सबसे पहले बोहरा समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. नमाज नूर महल मरकज, अलीगंज मस्जिद, करोंद स्थित बुरहानी मस्जिद, सोफिया कॉलेज परिसर की बद्री मस्जिद, कोहफिजा मरकज, कब्रस्तान स्थित अहमदी मस्जिद और मालीपुरा की हुसैनी मस्जिद में अदा की गई. सभी स्थानों पर समाजजनों ने अनुशासन और सादगी के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया.

सादगी और सौहार्द के साथ मनाया त्योहार
मीडिया इंचार्ज इब्राहिम अली दाऊद ने बताया कि, ”अलीगंज मस्जिद में जनाब इब्दे मदियान की मौजूदगी में नमाज अदा की गई. इस दौरान जूजर भाई साहब जाकवी और मुफद्दल भाईसाहब की देखरेख में भी शहर के अन्य इलाकों में लोगों ने नमाज अदा की.” नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया. पूरे आयोजन में सादगी पर विशेष जोर रहा और समाजजनों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया.

बोहरा समाज की ईद पहले क्यों?
दाऊदी बोहरा समाज ईद-उल-फितर आमतौर पर भारत के अन्य मुस्लिम समुदायों से एक दिन पहले मनाता है. क्योंकि वे पारंपरिक चांद देखने के बजाय ‘इस्लामिक कैलेंडर’ (मिसाक-ए-हिजरी) के अनुसार पहले से तय तारीखों का पालन करते हैं. यह समुदाय सऊदी अरब की तरह ही 29वें रोजे को चांद की पुष्टि मानकर 30वें दिन ईद मनाता है. जिससे वे अधिकांश समय सऊदी अरब के साथ या अन्य लोगों से एक दिन पहले ईद मनाते हैं.

बोहरा समाज की ईद में अंतर
बोहरा समुदाय का कैलेंडर वर्ष भर की तारीखें पहले से ही तय रखता है, जिससे रोजों की संख्या और ईद का दिन पहले से ही पता होता है. बोहरा समाज के लोग आमतौर पर ईद के दिन सुबह-सबसे पहले फज्र की नमाज पढ़ते हैं, जिसके बाद विशेष ईद की नमाज (नमाज-ए-दुगाना) अदा की जाती है. सामूहिक नमाज के बाद वे एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारकबाद देते हैं और सामुदायिक स्तर पर जश्न मनाते हैं. इस दौरान बच्चों को ईदी देने का भी रिवाज है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज     |     Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा     |     Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी हड़ताल?     |     Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी     |     Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें