Double Murder Mystery: नाजायज मोहब्बत का खूनी अंजाम! एक ही प्रेमिका के दो प्रेमी, एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट।

गुमलाः जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिछवाणी में प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार शाम हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. कामिल टोप्पो ने अपने ही गांव के राजेंद्र कुमार मिंज (45, पिता- लिबनिश मिंज) की डंडे से मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है.

मंगलवार सुबह लगभग दस बजे ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक एक ही महिला से प्रेम करते थे और इसी बात को लेकर लंबे समय से उनमें विवाद चल रहा था. सोमवार शाम लगभग 7 बजे आवेश में आकर कामिल टोप्पो ने राजेंद्र कुमार मिंज पर डंडे से हमला कर दिया.

वहीं गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने कहा कि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. इसकी जांच की जाएगी.

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खेत से टमाटर लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी ने पीछे से अचानक हमला कर दिया. इस हमले के बाद वह डरकर गांव की ओर भागी और ग्रामीणों को सूचना दी. ग्रामीण जब तक घटनास्थल पहुंचे, तब तक राजेंद्र कुमार मिंज की मौत हो चुकी थी.

इस घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस रात में ही गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें