LPG संकट का देसी तोड़! ‘सुगनू’ गांव के हर घर में लकड़ी का अंबार, गैस के भरोसे नहीं रहते यहां के लोग

रांची: राजधानी रांची से सटे सुगनू गांव में इन दिनों जो सबसे मजबूत तस्वीर उभरकर सामने आ रही है, वह किसी चूल्हे के धुएं की नहीं, बल्कि हर घर के बाहर, हर चौखट, हर आंगन और छत पर जमा लकड़ियों के ऊंचे ढेर की है. गांव में कदम रखते ही नजर जहां भी जाती है, वहां लकड़ी का भंडार दिखाई देता है और यही इस गांव की असली कहानी कहता है.

जब शहरों में गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी मची है, लोग कतारों में खड़े हैं, वहीं सुगनू गांव ने इस संकट से निपटने का अपना रास्ता खुद तैयार कर लिया है. यहां न कोई हड़बड़ी है और न ही किसी तरह की अफरा-तफरी. वजह साफ है, गांव के पास अब इतना लकड़ी का भंडार है कि आने वाले लंबे समय तक रसोई पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

दरअसल, गैस की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस न मिलने की आशंका और अनियमित आपूर्ति ने गांव के लोगों को सतर्क कर दिया है. कभी सिलेंडर समय पर मिल रहा है, तो कभी हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है. इस अनिश्चितता ने ग्रामीणों को एक साथ सोचने पर मजबूर किया और यहीं से शुरू हुई लकड़ी इकट्ठा करने की पहल.

साल भर का जलावन के लिए स्टॉक

शुरुआत धीरे-धीरे हुई, लेकिन जल्द ही यह पूरे गांव की सामूहिक तैयारी बन गई. लोगों ने आसपास के जंगलों से सूखी टहनियां, गिरे हुए पेड़ और बेकार पड़ी लकड़ियां इकट्ठा करनी शुरू कर दीं. हर दिन थोड़ा-थोड़ा जोड़ते हुए आज हालात यह हैं कि गांव के लगभग हर घर में सालभर के लिए जलावन जमा हो चुका है. सुगनू गांव में जहां घर के बाहर कदम रखते ही लकड़ियों का ढेर नजर आता है. किसी के दरवाजे के पास सलीके से सजाया गया है, तो कहीं छत पर कतार में रखा गया है. कई घरों में तो आंगन का बड़ा हिस्सा सिर्फ लकड़ी के भंडारण के लिए इस्तेमाल हो रहा है. चौक-चौराहों और गलियों में भी जगह-जगह लकड़ी के ढेर इस तैयारी की गवाही देते हैं.

रसोई का पूरा सिस्टम

अब गांव की रसोई का पूरा सिस्टम इसी पर टिक गया है. हर घर में लकड़ी का चूल्हा जल रहा है और सुबह से लेकर रात तक का खाना इसी पर बन रहा है. गैस कनेक्शन कई घरों में अब भी मौजूद हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल बेहद सीमित हो गया है. लोगों का कहना है कि जब अपने पास पर्याप्त इंतजाम है, तो महंगे और अनिश्चित विकल्प पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है.

लगातार किया गया लकड़ी इकट्ठा

ग्रामीण बताते हैं कि उन्होंने यह तैयारी सिर्फ कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल को ध्यान में रखकर की है. यही वजह है कि लकड़ी इकट्ठा करने का काम एक अभियान की तरह चला. परिवार का हर सदस्य इसमें शामिल हुआ और अब हर घर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है.

गांव के इर्द-गिर्द है मौजूद जंगल, बावजूद लोग नहीं कटते हैं हरे-भरे पेड़

गांव के आसपास मौजूद जंगल इस पूरी व्यवस्था का आधार हैं. हालांकि ग्रामीण केवल सूखी लकड़ियां, गिरे हुए पेड़ या पहले से क्षतिग्रस्त पेड़ों को ही इकट्ठा करते हैं. हरे पेड़ों को काटने से बचा जाता है. इस तरह जरूरत और संसाधनों के बीच एक संतुलन बनाए रखा गया है. गांव के पास स्थित आर्मी कैंप के आसपास के इलाकों से भी लोग लकड़ी लाते हैं, जिससे उनके भंडार और मजबूत हुए हैं. फिलहाल गांव में लकड़ी इकट्ठा करने का काम लगभग पूरा हो चुका है और हर घर में इसका साफ असर दिख रहा है.

शहरों में रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है

एक तरफ शहरों में गैस सिलेंडर के लिए जद्दोजहद है, लंबी लाइनें, बढ़ती कीमतें और अनिश्चितता, तो दूसरी तरफ सुगनू गांव है, जहां हर चौखट पर सजी लकड़ियां इस बात का सबूत हैं कि यहां लोगों ने समस्या से पहले ही समाधान तैयार कर लिया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें