Dhamtari Collector School Inspection: कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली छात्रों की क्लास, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

धमतरी: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं. ऐसे में धमतरी जिले को प्रदेश में बेहतर स्थान दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड विकासखंड का दौरा किया. उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड और माध्यमिक शाला लुगे का निरीक्षण किया और वहां कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया.

विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र: कलेक्टर ने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग, पाठ्यक्रम की अच्छी समझ और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

परीक्षा को तनाव या बोझ न समझें, बल्कि इसे अपनी मेहनत दिखाने का अवसर मानें. रोजाना एक तय समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करें, कठिन विषयों पर ज्यादा ध्यान दें, पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें और पर्याप्त आराम के साथ सकारात्मक सोच बनाए रखें.- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

भविष्य के लक्ष्यों पर भी हुई चर्चा: कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में भी बातचीत की. एक छात्र ने उन्नत किसान बनकर आर्थिक रूप से सशक्त होने और दूसरों को रोजगार देने की इच्छा जताई ऐसे में कलेक्टर ने उसकी प्रशंसा की. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से तालियां बजवाकर छात्र का उत्साह बढ़ाया और कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और मेहनत से हर सपना पूरा हो सकता है.

शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक: इसके बाद कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल भैंसमुंडी के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बैठक की. उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और कहा कि विद्यालय का परिणाम शिक्षकों की मेहनत, समन्वय और निरंतर मार्गदर्शन पर निर्भर करता है.

कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि होनहार विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन और रिवीजन कक्षाएं चलाई जाएं. कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं और व्यक्तिगत ध्यान दिया जाए. साथ ही नियमित टेस्ट और मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर ने साफ कहा कि जिन स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही एलुमिनी मीट आयोजित कर पूर्व छात्रों के अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए.

शिक्षकों से विशेष अपील: बैठक में बीईओ मनीष ध्रुव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. अंत में कलेक्टर ने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को केवल परीक्षा पास कराने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अनुशासित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी प्रयास करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें