Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस का प्रचार तेज, जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा, अवधेश नायक को मनाने की कवायद

दतिया: मध्य प्रदेश में दतिया का दंगल हर गुजरते दिन के साथ रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस के लिए जहां वरिष्ठ नेता अवधेश नायक टेंशन पैदा कर रहे हैं, वहीं भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बयान भी लगातार वायरल हो रहे हैं। दतिया में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। जीतू पटवारी शुक्रवार से दो दिनों तक दतिया में कमान संभालेंगे और पार्टी के पक्ष में धुआंधार प्रचार करेंगे।

घनश्याम सिंह के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रही कांग्रेस

कांग्रेस ने दतिया से अपने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी साइक्लोथॉन से निपटकर अब दो दिन दतिया में ही डेरा डालेंगे। वे यहां पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने की पूरी कोशिश करेंगे। जहां भाजपा पहले ही मोर्चे पर डट चुकी है, वहीं अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी दतिया पहुंच गए हैं। पटवारी संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ कई क्षेत्रों में प्रचार करेंगे और रूठे हुए नेताओं को मनाने का काम भी करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता भी दतिया पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सियासी घमासान तेज, बागियों ने बढ़ाई दोनों दलों की टेंशन

दतिया में चुनावी घमासान तेज हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को धूल चटाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच, दोनों दलों के लिए अपने-अपने नेताओं के बागी तेवर और बयान भी चिंता का सबब बने हुए हैं। जहां एक तरफ भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने बवाल किया था, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेता अवधेश नायक के बागी बोल पार्टी को मुश्किल में डाल रहे हैं। उनके रुख से यह साफ नजर आ रहा है कि वे जल्द ही कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं।

अवधेश नायक पर टिकीं कांग्रेस और BJP की नजरें

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक अचानक चुनावी राजनीति के केंद्र बिंदु बन गए हैं। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दल उन्हें साधने और अपने पक्ष में बनाए रखने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस नायक को मनाने में जुटी है, वहीं भाजपा उन्हें अपने पाले में लाने की संभावनाएं तलाश रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्र में नायक की मजबूत पकड़ है और उनका रुख उपचुनाव के समीकरणों पर निर्णायक असर डाल सकता है। इस बीच, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अवधेश नायक के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है, जिससे इस राजनीतिक अवसर को भुनाने की कवायद और भी तेज हो गई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें