Coconut Water with Lemon: क्या नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके फायदे और नुकसान

नारियल पानी को सेहत के लिए नेचुरल ‘एनर्जी ड्रिंक’ माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. वहीं नींबू अपने विटामिन C और डिटॉक्स गुणों के लिए जाना जाता है. जब इन दोनों को एक साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह संयोजन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई एक्सट्रा फायदे देने का दावा करता है. आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग इस ड्रिंक को खास तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं.

हालांकि, हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए समान रूप से फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं होता. कई बार गलत समय या अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी सामने आ सकते हैं।.ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना वास्तव में शरीर पर क्या असर डालता है, किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए और किन्हें इससे बचना चाहिए. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

नारियल पानी के पोषक तत्व

हेल्थलाइन के मुताबिक, नारियल पानी पोषक तत्वों का खजाना है. 1 कप नारियल पानी में करीब 60 कैलोरी पाई जाती हैं. इसके अलावा इसमें 15 ग्राम कार्ब्स, शुगर 8 ग्राम, कैल्शियम, मैग्निशियम, फोस्फोरस और पोटेशियम जैसे जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है.

नारियल पानी और नींबू का कॉम्बिनेशन

पबमेड के मुताबिक, नारियल पानी और नींबू का कॉम्बिनेशन आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है. लेकिन अगर इसे रिसर्च के आधार पर समझें तो इसके फायदे स्पष्ट और सीमित हैं. सबसे पहले, नारियल पानी खुद ही एक नेचुरल हाइड्रेशन ड्रिंक है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए गए हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि यह असर अभी तक मुख्य रूप से जानवरों पर किए गए अध्ययनों में देखा गया है.

अब अगर इसमें नींबू मिलाया जाए, तो इसमें विटामिन C की मात्रा बढ़ जाती है, जो इम्यूनिटी और एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट को और मजबूत कर सकता है. एक रिसर्च में नारियल पानी और नींबू को मिलाकर एक ‘रिफ्रेशिंग और न्यूट्रिशनल ड्रिंक’ के रूप में तैयार किया गया, जिसमें स्वाद, pH और पोषण संतुलन को बेहतर पाया गया.

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है. ये कॉम्बिनेशन शरीर को हाइड्रेट रखने, हल्का डिटॉक्स सपोर्ट देने और एंटीऑक्सीडेंट बढ़ाने में मदद कर सकता है. लेकिन इसे ‘चमत्कारी ड्रिंक’ मानना सही नहीं है. इसके फायदे आपकी डाइट, शरीर की स्थिति और सेवन की मात्रा पर निर्भर करते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक     |     India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान     |     Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी     |     Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार     |     Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट     |     Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा     |     दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार     |     बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख     |     PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- ‘टीम इंडिया’ की तरह करें काम     |     Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें