जिद्दी ‘बेली फैट’ होगा छूमंतर! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 5 जादुई नेचुरल ड्रिंक्स; बस खाली पेट शुरू करें ये काम, 15 दिन में दिखेगा असर

आजकल बढ़ता हुआ बेली फैट यानी पेट की चर्बी न सिर्फ एक आम समस्या बन चुकी है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी खतरे की घंटी है. लंबे समय तक बैठे रहना, अनहेल्दी खानपान, मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन, और फिजिकल एक्टिविटी की कमी. ये सभी कारण पेट के आसपास फैट जमा होने को बढ़ावा देते हैं. यही वजह है कि लोग वजन घटाने के साथ-साथ खासतौर पर बेली फैट कम करने के आसान और असरदार तरीकों की तलाश में रहते हैं.

ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि सिर्फ डाइट कंट्रोल या एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी इस प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकती हैं. ये नेचुरल ड्रिंक्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती हैं, जिससे फैट बर्न करने का प्रोसेस भी तेज हो सकता है. चलिए जानते हैं 5 ऐसी ही सुपर नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में.

एप्प्ल साइडर विनेगर

न्यूट्रिशनिस्ट खुशी बताती हैं कि एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) वजन घटाने में मदद कर सकता है. क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में सहायक होता है. इसे खाने से पहले या बाद में लिया जा सकता है. हालांकि, जिन लोगों को एसिडिटी या रिफ्लक्स (GERD) की समस्या है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए.

ग्रीन टी है सबकी पसंद

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. जो वेट लॉस और मेटाबॉल्जिम को सपोर्ट करती है. हालांकि, एक्सपर्ट सुझाव देती हैं कि इसे शाम को 6 बजे से पहले पी लेना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद कैफिन नींद को खराब कर सकती है. इसलिए कोशिश करें की शाम 6 बजे से पहले ग्रीन टी का सेवन कर लें.

ब्लैक कॉफी भी है असरदार

ब्लैक कॉफी भी बेली फैट को कम करने में असरदार है. इसमें पावरफुल पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं और वजन घटाने में भी सहायक हो सकते हैं. लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इसे बिना शक्कर के पीना चाहिए और खाने के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण में दिक्कत हो सकती है.

दालचीनी की चाय

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो बेली फैट को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा ये शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करने में भी हेल्पफुल है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है. इसके लिए आपको 1 छोटी दालचीनी को पानी में उबालना है और टेस्ट के लिए उसमें शहद मिला सकते हैं. इसे दिन में 1 बार पिएं.

अदरक चाय भी लिस्ट में शामिल

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अदरक की चाय भी वजन घटाने में मदद कर सकती है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से भूख को कम करने में सहायक होती है. ऐसे में आप दिन में किसी भी समय 1 कप अदरक की चाय पिएं. ये धीरे-धीरे बेली फैट को काफी हद तक कम कर देती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आधुनिक विद्या मंदिर का उद्घाटन     |     Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने ‘माई भारत वॉलिंटियर’     |     Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया में पुनर्वास की तैयारी     |     Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, ‘जानता था कई बड़े राज’     |     FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपोर्ट फेल, मिला नोटिस     |     Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान पर, संपर्क कटा     |     Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की परियोजना को मंजूरी     |     UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम     |     Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में लगाई फांसी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें