CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री नायब सैनी; सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य बातें

सिरसा: हरियाणा के आखिरी छोर पर बसे सिरसा में रविवार को प्रदेश स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जहां महिला वर्ग को इस दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों व सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री सैनी ने  जिले के श्रीजीवननगर स्थित नामधारी गुरुद्वारा में आयोजित भव्य होला मोहल्ला कार्यक्रम में भी विशेष रूप से शिरकत की और संतों से आशीर्वाद लिया। खास बात ये है कि सिरसा स्थित विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ  प्रदेश की महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी पहुंची।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं और महिला स्वावलंबन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा महिलाओं और बेटियों द्वारा किए जा रहे नवाचार और कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 11 साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस योजना का हरियाणा में सार्थक परिणाम हासिल हुआ है। लिंगानुपात की स्थिति में सुधार और कन्या शिक्षा का बढऩा योजना की सफलता का ही नतीजा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म के हरियाणा अध्याय की पुस्तिका का विमोचन किया और साथ ही जानकारी दी कि सरकार ने 9.21 लाख लाभार्थियों को 294.91 करोड़ रुपए की लाभ राशि, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 200.77 करोड़ की लाभ राशि का भी वितरण किया है। इसके अलावा हर घर हर गृहणी योजना के अंतर्गत 20.21 करोड़ राशि भी की वितरित की गई है।

योजना से समाज में आया बड़ा बदलाव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि एक ओर जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 वर्ष भी पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में पानीपत से शुरू किए गए इस अभियान ने समाज में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब हरियाणा में लिंगानुपात बेहद कम था और बेटियों को लेकर समाज में नकारात्मक सोच देखने को मिलती थी। लेकिन पिछले वर्षों में सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश का लिंगानुपात 835 था, जो अब बढक़र 923 तक पहुंच गया है। यह बदलाव समाज की सोच में आए सकारात्मक परिवर्तन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 56 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में लगभग 200 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। इस योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी समय में आय सीमा को बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए तक करने की योजना है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भी लाखों लाभार्थियों को बड़ी राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 35 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1137 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डाली गई है, जबकि कुल 44 लाख 90 हजार से अधिक लाभार्थियों को 1336 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत जारी की गई है।

महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए शुरू किए स्टार्टअप
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से महिलाओं को स्टार्टअप और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर 16 महिला उद्यमियों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए सहायता राशि के चैक भी वितरित किए गए। साथ ही महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। इसके लिए उन्हें नई तकनीक, बाजार की जानकारी और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति, शौचालय की सुविधा, तीन तलाक से आजादी और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने अपनी मेहनत के बल पर जिन ऊंचाइयों को छुआ वह पूरा दृश्य यहां लगी प्रदर्शनी में भी दिखा है। हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 2026 27 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि विधवा, वृद्धावस्था और अन्य सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत 1137.84 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई है। आज यहां से महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा अध्याय की भी की गई शुरुआत हुई है और यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61 प्रतिशत करने में कारगर सिद्ध होगा। यह मंच उन बहनों के लिए वरदान साबित होगा जो स्वयं का व्यवसाय करना चाहती हैं, जो उद्योग हरियाणा की महिलाओं को रोजगार देंगे, सरकार की ओर से उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में 4000 नए राशन डिपो खोलने का भी प्रस्ताव किया गया है जिसमें 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का प्रावधान है। कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रैच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस समय प्रदेश में 845 विस्तृत क्रैच चल रहे हैं, इसके अलावा 4000 प्लेवे स्कूल भी खोले गए हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गति बढ़ाने के लिए इसी बजट में पिंक कैब का भी प्रावधान किया गया है और कैब चलाने की इच्छुक महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक के सवालों का सी.एम. ने मंच से दिया जवाब
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी की मौजूदगी में सिरसा से कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया भी इस समारोह में पहुंचे और उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सिरसा हलके की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी और कई अहम सवाल भी किए। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि विधायक ने सिरसा हलके को लेकर कई समस्याओं का जिक्र किया है मगर सरकार की ओर से पहले ही से ही इन समस्याओं पर विशेष फोकस रखते हुए प्रगति के कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज सिस्टम को लेकर ठोस नीति के तहत सिरसा में काम हो रहे हैं जिनका आने वाले समय में यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने नशे के संदर्भ में कहा कि सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए कृतसंकल्प है और जमीनी स्तर पर प्रयास भी जारी हैं मगर इन प्रयासों को कारगर करने के लिए उन्होंने सेतिया से आह्वान किया कि वे खुद के साथ साथ अपनी पार्टी के लोगों को भी सरकार की मदद करने की कोशिश करने का आह्वान करें। चूंकि ये समाजिक समस्या है जिसे सभी मिलकर आसानी से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे हरियाणा में नशे के विरुद्ध एक पोर्टल लागू किया हुआ है जिसमें जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि वे नशे के खिलाफ सिरसा व डबवाली में साइक्लोथोन मैराथन का आयोजन कर चुके हैं और इन कार्यक्रमों में 25-25 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि हार्डकोर अपराधियों के लिए सलाखें ही हैं और सरकार जमीनी स्तर पर ऐसा करके भी दिखा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने भी अपने विचार रखे।

जीवननगर में आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा जिले के नामधारी गुरुद्वारा श्रीजीवननगर में आयोजित भव्य होला मोहल्ला कार्यक्रम में शिरकत की और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आई नामधारी संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन आश्रम में आयोजित गौरवशाली पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आप सबके बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने संत दिलीप सिंह जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संत समाज प्रेम, सेवा, भाईचारे और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को जोडऩे का महान कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा की पावन भूमि संतों और महापुरुषों की तपोभूमि रही है। वर्ष 1507 में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के चरण इसी धरती पर पड़े थे। उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए यहां गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि बाबा सरसाईं नाथ, बाबा भूमण शाह जैसे अनेक संतों ने इसी भूमि से समाज को आध्यात्मिकता, सेवा और मानवता का संदेश दिया। इन संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होला मोहल्ला केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, वीरता और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में साहस और भक्ति दोनों के संतुलन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प और पुरुषार्थ का प्रतीक भी है। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने होली के उत्साह के साथ खालसा परंपराओं को मजबूत करने और समाज में भाईचारे व एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए होला मोहल्ला मनाने की परंपरा शुरू की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नामधारी समाज का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान से भरा हुआ है। सतगुरु राम सिंह जी महाराज द्वारा शुरू किया गया कूका आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि जब देश गुलामी की बेडिय़ों में जकड़ा हुआ था, तब नामधारी समाज ने स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का जो संदेश दिया, उसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने उन वीर नामधारी शहीदों को भी नमन किया जिन्होंने मलेरकोटला में तोपों के सामने खड़े होकर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन सत्य और स्वाभिमान का मार्ग नहीं छोड़ा।

*सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चल रही है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के होला मोहल्ला कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक भौतिकवादी दौर में भी लोगों की आस्था अपनी आध्यात्मिक जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सकारात्मक दिशा देती हैं और लोगों को सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। यह विचारधारा नामधारी पंथ के ‘सरबत दा भला’ और मानव सेवा के सिद्धांतों से मेल खाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की शिक्षाओं को समाज तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती राज्य स्तर पर मनाती है और इसके लिए ‘संत-महापुरुष सम्मान विचार  प्रचार एवं प्रसार योजना’ चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नामधारी समाज ने आध्यात्मिक क्षेत्र के साथ-साथ समाज सुधार, गौ-सेवा, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेलों और संगीत से जोडऩा समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि नामधारी पंथ ने खेती-किसानी और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे हरियाणा आज देश में अन्न और दूध उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार समाज के हर धार्मिक और सामाजिक प्रयास में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चाहे बुनियादी ढांचे का विकास हो या जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, सरकार पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।  मुख्यमंत्री ने संतों से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसे विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य करें, जहां हर व्यक्ति खुशहाल, सुरक्षित और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित जीवन जी सके। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सरदार जसपाल सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह, जगदीश चोपड़ा, देव कुमार शर्मा, शीशपाल कंबोज, अमीरचंद मेहता सहित संत समाज के प्रतिनिधि, नामधारी संगत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कांग्रेस विधायक सेतिया के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को अपने सिरसा दौरे दौरान बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के आवास पर पहुंचे और जलपान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेतिया परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जहां अनेक सियासी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है तो वहीं कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके छोटे भाई विभोर सेतिया के विवाह समारोह में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए वे आज उनके निवास स्थान पर पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार मुख्यमंत्री के आगमन को किसी तरह का सियासी रंग देना ठीक नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुलाकात के दौरान सिरसा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अनेक समस्याओं को रखा था जिन्हें हल करने को लेकर मुख्यमंत्री का रवैया काफी सकारात्मक रहा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंगे शामिल; जानें कब तक रहेंगे बाहर?     |     T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया ‘जल्लाद’! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़के को पीट-पीटकर मार डाला; वैशाली में सनसनी     |     War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रियां, आम जनता पर दोहरी मार     |     रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में भारी तनाव     |     Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले के सामने जीजा ने तोड़ा दम; आरोपी चालक फरार     |     फतेहाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन निक्का’ सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंजाब में भेष बदलकर छिपा था कुख्यात अपराधी     |     Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस     |     Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आरोप; 5 के खिलाफ FIR दर्ज     |     Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश     |     CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री नायब सैनी; सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य बातें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें