Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस हरियाणा By Nayan Datt On Mar 9, 2026 कुरुक्षेत्र : पिहोवा में एक बुटीक की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बूटीक का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। यह भी पढ़ें Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट… May 13, 2026 राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म,… May 13, 2026 दुकान मालिक ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बंद करके जल्दी घर चला गया था। देर रात पड़ोसी का फोन आया कि दुकान में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया उन्होंने कहा कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।और यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। Share