बजट सत्र 2026: 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को आएगा बजट; बिजली उपभोक्ताओं और कंपनियों के लिए बड़े ऐलान संभव

केंद्र सरकार ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक 27 जनवरी सुबह 11 बजे होगी. इसमें विधायी कार्यों और संसद में आने वाले कुछ अन्य विषयों को लेकर चर्चा होगी. संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा. पहले दिन राष्ट्रपति का दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) का अभिभाषण होगा. आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा.

इसके बाद केंद्रीय बजट एक फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा. सत्र का पहला हिस्सा 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा. पहले हिस्से में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. पीएम मोदी दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे. सत्र का दूसरा हिस्सा नौ मार्च से शुरू होगा और दो अप्रैल तक चलेगा.

बिजली वितरण कंपनियों को मिल सकती है बड़ी राहत

उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बीते दिन कहा था कि बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के घाटे को कम करने के लिए लागत-अनुरूप शुल्क की अवधारणा को विद्युत संशोधन विधेयक में शामिल किया गया है. इसे बजट सत्र में पेश किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने ये बातअखिल भारतीय बिजली वितरण कंपनियों के संघ (एआईडीए) के पहले वार्षिक सम्मेलन ईडीआईसीओएन 2026 को संबोधित करते हुए कही थी.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा था, इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई वैल्यू चेन प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में बिजली वितरण कंपनियां अहम कड़ी हैं.बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं को बी2सी (व्यवसाय-से-उपभोक्ता) सेवाएं प्रदान करती हैं. सेवा गुणवत्ता और अन्य मुद्दों पर ग्राहकों की शिकायतें सबसे पहले इन्हीं के पास आती हैं.

मनोहर लाल ने कहा, हम बिजली वितरण कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए प्रावधान ला रहे हैं. इसमें बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी लागतों को शुल्क में शामिल किया जाएगा. इससे बिजली वितरण कंपनियों के घाटे कम होंगे. यह विधेयक संसद के इस (बजट) सत्र में लाया जा सकता है

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें