BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के ‘खास मैसेज’ ने युवाओं में भरा जोश

15 जनवरी को महाराष्ट्र का नगर निगम चुनाव हो रहा है, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने वोटिंग के लिए शिकरत की है. अभी तक कई एक्टर्स वोट दे कर पोलिंग बूथ से जा भी चुके हैं, जिनका वीडियो सामने आया है. इनमें भी वोटिंग के लिए सबसे पहले अक्षय कुमार पहुंचे और वोट देने के बाद से उन्होंने मीडिया से बातचीत की. साथ ही साथ सुनील शेट्टी ने भी अपने इस बार के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए लोगों को खास मैसेज भी दिया है.

आज यानी 15 जनवरी के दिन सभी की नजरें मुंबई के महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के चुनावों पर टिकी हुई है. पोलिंग बूथ पर कड़ी सिक्योरिटी में फिल्मी हस्तियां भी वोट देने पहुंची हैं. अक्षय कुमार हर बार की तरह दिन के सबसे पहले मतदाताओं में से थे. एक्टर ने वोट डालने के बाद बातचीत के दौरान कहा, आज वो दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथों में आएगा. मैं सभी मुंबई वासियों से वोट डालने की अपील करता हूं.’ सलीम खान भी इस दौरान वोट देने के लिए पहुंचें.

अक्षय-ट्विंकल ने की वोट डालने की अपील

अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी वोट डाला, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वोट करने से मुझे लगता है कि इससे हमें अपनी बात कहने की ताकत महसूस होती है. मैं आदत और उम्मीद के चलते वोट दे रही हूं. अक्षय और ट्विंकल के अलावा आमिर खान भी अपनी फैमिली के साथ वोट देने पहुंचे. एक्टर के साथ उनके बच्चे इरा, जुनैद और उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी मौजूद थीं.

सुनील शेट्टी ने दिया लोगों को खास मैसेज

इन सितारों के अलावा सान्या मल्होत्रा, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटियाजोया अख्तर, दिव्या दत्ता, राकेश रोशन, गुलजार, हेमा मालिनी और जॉन अब्राहम अपनी फैमिली के साथ मुंबई को अलग-अलग मतदान केंद्र पर पहुंचें.

वोट देने के बाद सुनील शेट्टी ने लोगों से वोट डालने की अपील की साथ ही कहा, मुझे लगता है कि यह अब तक के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक है, इसलिए सभी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए. हम बस रोते रहते हैं कि बीएमसी ये नहीं करती वो नहीं करती, लेकिन असल में हम कुछ नहीं करते.

सलीम खान ने खींचा सभी का ध्यान

सलीम खान भी 90 साल की उम्र में वोट देने के लिए पहुंचे. हालांकि, इस दौरान लोगों का ध्यान उनकी कैप ने खींचा जिस पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टाइटल लिखा है. सलीम खान के अलावा गायक अनुप जलोटा, विशाल ददलानी भी पहुंचे.

इस दौरान विशाल ददलानी ने कहा कि उम्मीद है कि जो भी जीते, चुनाव समय पर कराएगा. ये देश के लिए, लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमारे शहर की जो हालत है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि हालात सुधरेंगे. मैंने लोगों से वोट डालने की अपील करना बंद कर दिया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें