सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात

रीवा: शहर के चौरहटा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात हो गई. करहिया मंडी के समीप चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया. वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर की रेकी की इसके बाद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. कमरे मे रखे संदूक और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के लाखों रुपए की कीमती जेवरात और 85 हजार की नगदी पर हाथ साफ करते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

सूने घर पर चोरों का धावा, लाखों का माल लेकर फरार

चोरी की यह वारदात चौराहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी के पास की है. बताया गया कि, यहां पर रहने वाली क्षमा शर्मा के सूने आवास पर चोरी की बड़ी वारदात हुई है. बच्चों की छुट्टियों के चलते वह अपने गांव छिबौरा गई हुई थी. शनिवार की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी पड़ोसियों के द्वारा फोन से दी गई. घटना के बारे में सुनकर क्षमा शर्मा तत्काल गांव से घर आने के लिए रवाना हुईं. रीवा पहुंचकर जब घर की हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की करतूत

बताया गया कि, दो की संख्या में आए चोरों ने घटना को अंजाम दिया था. उनकी सारी करतूत घर के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हई है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि, चोरों के द्वारा पहले घर के बाहर रेकी की गई. इसके बाद मेन गेट में लगे ताले को तोड़ा गया. अंदर दाखिल होने के बाद पहले वह सीढ़ियों के रास्ते से उपर की तरफ गए. कुछ देर बाद वापस आकर कमरे में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर की ओर से प्रवेश कर गए. संदूक में लगे ताले अलमारी को तोड़कर उसमें 10 तोला सोने और 1 किलो चांदी के जेवरात के साथ 85 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए.”

कैमरे का स्विच ऑफ करके बदमाशों ने की चोरी

पीड़िता क्षमा शर्मा ने बताया कि, “वह गांव गई हुई थी शनिवार की सुबह घर पर चोरी होने की सूचना मिली थी. चोर जब अंदर दाखिल हुए तब तक सीसीटीवी कैमरा ऑन था इसके बाद चोरों ने कैमरे का स्विच ऑफ कर दिया. सूचना मिलते ही जब गांव से लौटकर वापस आई तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के साथ 85 हजार रुपए कैश की चोरी की है.

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि, ”महिला फरियादी के द्वारा चोरी की शिकायत की गई है. बीते दिनों वह अपने गांव गई हुई थी. इसी दरमियान उनके घर पर चोरी की वारदात हुई है. मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही हैं.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ’30 मीटर दूर गिरते रहे बम-मिसाइल’: मौत को मात देकर वतन लौटा निखिल, सुनाई युद्ध के मैदान की खौफनाक दास्तान     |     Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, 20 अप्रैल से शुरू होगा PMT; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड     |     Haryana Police Promotion: हरियाणा के 22 HPS अधिकारियों का IPS में प्रमोशन जल्द, यहाँ देखें संभावित अधिकारियों की पूरी लिस्ट     |     Haryana Weather Update: हरियाणा के 19 शहरों में गर्मी का तांडव, [जिले का नाम] रहा सबसे गर्म; किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी     |     Masoom Sharma FIR: सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में FIR दर्ज, लाइव शो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज का आरोप     |     Ranchi University: राज्यपाल से मिलीं कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आधारित पुस्तकें कीं भेंट     |     Dumka News: दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे का भारी विरोध, ग्रामीणों ने 3 कर्मियों को बनाया बंधक; इलाके में तनाव     |     Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम, जमशेदपुर सबसे गर्म; 17 अप्रैल को इन जिलों में ‘हीट वेव’ का येलो अलर्ट     |     ‘गृह मंत्री मतदाताओं को डरा रहे हैं…’ राजेश ठाकुर का अमित शाह पर बड़ा हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कही ये बात     |     Ambedkar Jayanti 2026: रांची में बाबा साहेब को किया गया नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें