सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा? पंजाब By Nayan Datt On Mar 17, 2026 पंजाब पावरकॉम ने सोलर बिजली के लिए नई दरें तय कर दी हैं। जी हां, यदि आपने घर, दुकान या फैक्ट्री की छत पर सोलर पैनल लगवाए हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। यह भी पढ़ें मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई… Mar 17, 2026 Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध… Mar 17, 2026 पंजाब बिजली नियामक आयोग के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सोलर बिजली की दर 2.97 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को पावरकॉम इसी रेट पर खरीदेगा और इसकी राशि आपके बिजली बिल से घटा दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं का बिल कम होगा। हालांकि इसके बदले नकद पैसा नहीं दिया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम वालों को मिलेगी। ऑफ-ग्रिड सिस्टम पर यह लागू नहीं होगी। नियमों के मुताबिक, उपभोक्ता अपने मंजूरशुदा लोड का अधिकतम 90% तक ही सोलर सिस्टम लगा सकता है, इसलिए आमतौर पर उत्पादन खपत से ज्यादा नहीं होता। वहीं, पंजाब सरकार की 300 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा भी जारी रहेगी। सोलर पैनल खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जिनका लोड 7 किलोवाट से अधिक है या जिनकी खपत ज्यादा है। Share