PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा! 4.7 करोड़ मर्चेंट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी, DRHP में सामने आए आंकड़े

भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe अब अपने IPO की तैयारी में जुट गई है. इसी बीच कंपनी द्वारा दाखिल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में उसके बड़े मर्चेंट (व्यापारी) नेटवर्क और कमाई के मॉडल से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक फोनपे का मर्चेंट नेटवर्क अब 4.7 करोड़ से ज्यादा व्यवसायों तक पहुंच चुका है. यह नेटवर्क देश के लगभग हर पिन कोड तक फैला हुआ है और कंपनी इसे एक बड़े रेवेन्यू इंजन के रूप में विकसित कर चुकी है.

देशभर में 4.7 करोड़ व्यापारियों का नेटवर्क

सेबी (SEBI) को दिए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार 30 सितंबर 2025 तक फोन-पे के साथ रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या 4.71 करोड़ तक पहुंच गई. इसका मतलब है कि कंपनी का नेटवर्क भारत के लगभग 98.61 प्रतिशत पिन कोड तक फैल चुका है. मार्च 2025 तक यह नेटवर्क देश के कुल व्यापार और सर्विस सेक्टर के लगभग 77 से 80 प्रतिशत व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता था. वहीं हर महीने सक्रिय व्यापारियों की संख्या 1.13 करोड़ से ज्यादा रही, जो भारत के कुल सक्रिय UPI व्यापारियों का लगभग 54 प्रतिशत हिस्सा है.

हार्डवेयर नेटवर्क बना कमाई का मजबूत जरिया

फोनपे ने अपने व्यापारी नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में फिजिकल पेमेंट डिवाइस भी तैनात किए हैं. कंपनी के मुताबिक देशभर में 9.19 मिलियन (91.9 लाख) से ज्यादा डिवाइस लगाए जा चुके हैं. इनमें खास तौर पर स्मार्टस्पीकर जैसे डिवाइस शामिल हैं जो भुगतान की जानकारी तुरंत आवाज में बताते हैं. यही डिवाइस व्यापारियों तक बिजनेस अपडेट और अलर्ट भी पहुंचाते हैं. इस नेटवर्क को संभालने के लिए कंपनी के पास 25,000 से ज्यादा फील्ड टीम सदस्य और करीब 31,000 एजेंट काम कर रहे हैं, जो खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं.

मर्चेंट लेंडिंग में तेज रफ्तार

DRHP में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र Merchant Lending (व्यापारी लोन) बताया गया है. फोनपे अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद व्यापारियों के ट्रांजैक्शन डेटा का उपयोग करके पार्टनर लेंडर्स को क्रेडिट इनसाइट्स उपलब्ध कराता है. इसी के आधार पर व्यापारियों को बिना किसी गिरवी के लोन मिल सकता है. आंकड़ों के अनुसार लोन वितरण FY2023 में सिर्फ 11 करोड़ रुपये था, जो FY2025 तक बढ़कर 4,507 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं FY2026 की पहली छमाही में ही लेंडिंग से कंपनी को 288.087 करोड़ की कमाई हो चुकी है.

पेमेंट से आगे बढ़कर बना बड़ा फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म

फोनपे का मर्चेंट पेमेंट्स सेगमेंट FY2025 में लगभग 19,91.036 करोड़ रुपये का राजस्व लेकर आया, जो कंपनी की कुल आय का करीब 28 प्रतिशत हिस्सा है. कंपनी के मुताबिक उसके प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का कुल सालाना भुगतान मूल्य यानी मर्चेंट टीपीवी करीब 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इससे साफ है कि फोनपे अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट ऐप नहीं बल्कि एक बड़ा फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से लागू होगा नया नियम     |     Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये डराने वाला कारण     |     Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके में दहशत     |     Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- ‘दोस्त ने 15 दिन पहले ही दी थी चेतावनी’     |     बादशाह के खिलाफ FIR: ‘Tateeree’ गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी किया तलब     |     अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी     |     फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शिकायत     |     धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप     |     खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- ‘ये हादसा नहीं, हत्या है’     |     Women’s Day 2026: सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे, लेकिन देवघर के ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की हालत बदहाल, कैसे सुरक्षित होंगी महिलाएं?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें