Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली शर्मिला नाम की एक टेक्नीशियन की बेंगलुरु स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. इस मामले अब नया खुलासा हुआ है. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि उसकी हत्या एक युवक ने की थी. उसने हवस के चलते उसकी हत्या की. आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर रही है.

बेंगलुरु के राममूर्ति नगर में 16 जनवरी को हुई मेगलुरु की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने के बाद उसकी हत्या कर दी. बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी कर्नल कुरै ने अपनी विकृत मानसिकता का खुलासा किया. बताया गया कि वह शर्मिला के फ्लैट में घुसने से पहले चार-पांच बार रेकी कर चुका था, जिससे उसे घर में घुसना आसान हो गया था. घर में घुसते ही वह पीछे से आया और उसने शर्मिला को कसकर पकड़ लिया. जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी जघन्य करतूत कबूल की.

आरोपी ने पहले की थी मारपीट

आरोपी कर्नल कुरै ने बताया कि जब उसने शर्मिला को जकड़ लिया तो वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसने नहीं छोड़ा. इस दौरान शर्मिला का सिर सोफे से टकराया और उसे गंभीर चोट लगने के बाद रक्तस्राव हुआ. इसके बावजूद वह उसे पकड़े रहा और दुष्कर्म की कोशिश करता रहा. जब उसका प्रतिरोध बढ़ गया, तो उसने दोनों हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद ही उसके कपड़े उतारे, उन्हीं कपड़ों से खून साफ किया और पानी से धो दिया. इसके बाद भी उसकी अश्लील हरकतें नहीं रुकी और उसने शव के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की. आरोपी ने पुलिस के सामने यह सब कबूल किया है.

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

टेक्नीशियन शर्मिला की हत्या के बाद उसने अलमारी से कपड़े निकालकर शव को पहनाए और उसे सीधे लिटा दिया, ताकि किसी को शक न हो. इससे पहले उसने टॉप सहित कुछ कपड़े बिस्तर पर रखकर टिश्यू पेपर से आग लगाने की भी कोशिश की थी. लेकिन पैंट गायब रह गई, जिसे उसने पड़ोस के घर के पेड़ पर फेंक दिया था. इसी दौरान वह युवती का मोबाइल भी अपने साथ ले गया. फिलहाल राममूर्ति नगर पुलिस की लगातार पूछताछ के बाद आरोपी कर्नल कुरै ने पूरी सच्चाई उगल दी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Forest News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में घुसे अतिक्रमणकारी, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार     |     Barnawapara Wildlife Sanctuary: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा में काले हिरणों का पुनर्जन्म, विलुप्ति की कगार से 200 तक पहुंची संख्या     |     Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग     |     Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की     |     MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति     |     MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें नई टाइमिंग     |     उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था     |     Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ताला     |     Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सियां     |     Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का किया शिकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें