Banana Farming Success Story: केले की खेती ने बदली किसान की तकदीर, आर्थिक तंगी दूर कर दिलाई समृद्धि और सम्मान

लातेहारः पुराने जमाने में कहावत थी कि खेती आजीविका का सबसे बेहतर साधन होता है. भले ही वर्तमान समय में यह विचारधारा बदल गई है लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो खेती की वजह से सम्मान और खुशहाली दोनों का आनंद ले रहे हैं. लातेहार सदर प्रखंड के पेसरार पंचायत अंतर्गत पेचेगड़ा गांव निवासी परवेज अंसारी इसी बात के उदाहरण हैं.

लाभ होने पर परवेज ने केले की खेती बड़े पैमाने पर शुरू की

परवेज अंसारी केला की खेती की बदौलत जहां आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, वहीं समाज में भी इनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है. दरअसल परवेज अंसारी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. वह गांव में ही रहकर छोटे-मोटे कारोबार करते थे. जिससे हमेशा उनके समक्ष आर्थिक समस्या बनी रहती थी. परंतु परवेज का लगाव हमेशा से ही खेती के साथ रहा. अपने खेतों में कुछ-कुछ खेती करते रहते रहते थे.

इसी बीच उन्हें केला की खेती की जानकारी हुई. उन्होंने आरंभिक दौर में मात्र दो केले के पौधे अपनी जमीन में लगाया. कुछ ही महीनों बाद केले के पौधों के अगल-बगल केले के कई नए पौधे निकल आए. परवेज ने उन्हें भी थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगा दिया. केले की पहली फसल में हीं परवेज को काफी अच्छी आमदनी हुई. इसके बाद परवेज ने केला की खेती बड़े पैमाने पर आरंभ कर दी.

कम मेहनत और आमदनी होती है बंपर

इधर इस संबंध में परवेज अंसारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उन्हें केले की खेती की जानकारी मिली थी. आरंभिक दौर में तो उन्होंने प्रयोग के तौर पर दो केले के पौधे लगाए थे. परंतु जब इससे उन्हें अच्छी आमदनी की संभावना जगी तो उन्होंने बड़े पैमाने पर केले की खेती आरंभ की. वर्तमान समय में 500 से अधिक केला के पौधे उनके खेतों में लगे हैं, जिससे उन्हें काफी अच्छी आमदनी भी हो रही है.

उन्होंने कहा कि जुलाई- अगस्त से लेकर दिसंबर तक कच्चा केला की बिक्री कर वह कम से कम 25 हजार रुपए प्रति माह कमाई कर लेते हैं. बाद में जब केला की कीमत थोड़ी कम होती है तो 10 हजार रुपए की कमाई होती है. कुल मिलाकर केला की खेती से सालों भर कमाई होती रहती है.

अन्य फलदार वृक्ष भी खेतों में लगाए

परवेज बताते हैं कि वह अपने खेतों में आम तथा अमरुद समय कुछ अन्य फलदार पेड़ भी लगाए हैं. इनमें भी फल आने आरंभ हो गए हैं. परवेज बताते हैं कि सबसे आसान और सबसे बेहतर खेती केला की खेती होती है. उन्होंने कहा कि केला की खेती करने से कभी नुकसान नहीं होता. उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की है कि यदि उनके पास जमीन हो तो उसमें केला की खेती करें, इससे कम मेहनत और कम पूंजी में ही अच्छी आमदनी होगी.

काफी फायदेमंद होते हैं कच्चे केले

इधर इस संबंध में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हरेनचंद महतो ने बताया कि कच्चे केले स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसमें प्रचूर मात्रा में आयरन के साथ-साथ सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. कच्चे केले की सब्जी खाने से पाचन में सुधार, वजन कंट्रोल और मधुमेह को कंट्रोल करने में फायदा होता है. यह फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6 और प्रतिरोधी स्टार्च से भरपूर होती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court on Fake News: ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी खबरों और अफवाहों पर दिखाई सख्ती     |     Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय     |     West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे; भारी पुलिस बल तैनात     |     Supreme Court on I-PAC Raid: ‘इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है’, आई-पैक रेड मामले पर SC की सख्त टिप्पणी     |     West Bengal Elections: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना     |     Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात     |     पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के दरबार पहुंचा पीड़ित     |     पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज     |     शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; पत्थरबाजी में कई घायल     |     Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता ने बयां की आपबीती     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें