Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय दिल्ली/NCR By Nayan Datt On Apr 23, 2026 दिल्ली में 29 अप्रैल को मेयर का चुनाव होने वाला है ऐसे में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है. बीजेपी ने प्रवेश वाही को मेयर और मोनिका पंत को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है. स्थायी समिति के लिए और नेता सदन के लिए जय भगवान यादव को उम्मीदवार बनाया गया. मनीष चड्ढा को भी यहां स्थायी समिति के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में AAP ने भी उम्मीदवार बनाया है. आम आदमी पार्टी ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए AAP जलज चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. यह भी पढ़ें Delhi Police Operation: दिल्ली पुलिस ने तोड़ी ISI की कमर,… Apr 29, 2026 Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में… Apr 29, 2026 यहां आज दोपहर में जलज चौधरी नामांकन करेंगे. जलज चौधरी सीएम रेखा गुप्ता की विधानसभा वाले शालीमारबाग वार्ड से पार्षद हैं. यहां संख्याबल के हिसाब से तीन सदस्यों में से एक पर AAP के उम्मीदवार का चुना जाना तय है. मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी की तीन सीटों के नामांकन की अंतिम तारीख 23 और चुनाव 29 अप्रैल को है. Share