रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़

रोहतक: बनियानी गांव में फाग के दौरान क्रिकेट खेलकर आ रहे युवक की मामूली विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

रोहतक जिले के बनियानी गांव का विक्रम फाग के दिन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलकर घर आ रहा था रास्ते में खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया गया कि आरोपियों ने विक्रम पर तेजधार हथियार, लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद विक्रम की हालत खराब हो गई और उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया, वहीं इलाज के दौरान देर रात विक्रम ने दम तोड़ दिया। विक्रम की हत्या से पूरे गांव में तनाव का माहौल हो गया जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बाइक को हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने की गाली-गलौज

वहीं दूसरी ओर विक्रम के दोस्तों ने कहा कि वह फाग के दिन क्रिकेट खेलने के लिए गए थे तो गली में एक बाइक रास्ते में खड़ी थी जिसे हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, क्योंकि आरोपियों ने शराब पी हुई थी। आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने विक्रम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, विक्रम को अस्पताल लेकर गए लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि गांव में शांति का माहौल है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। परिजन शव लेने के लिए भी तैयार हो गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। गौरतलब है कि परिजनों का आरोप है कि घायल विक्रम के पैर पड़कर पूरी गली में उसे घसीटा गया है इसलिए साजिश के तहत विक्रम की हत्या की गई है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     महिला दिवस पर कांस्टीट्यूशन क्लब में विशेष आयोजन, वनाथी श्रीनिवासन ने चेन्नई की मधु सरन को किया सम्मानित     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें