सब्जी मंडी के पास भीषण आग से मचा हाहाकार, आसमान में उठा धुएं का गुबार और लोगों में मची भगदड़ पंजाब By Nayan Datt On Apr 23, 2026 खन्ना : खन्ना की सब्जी मंडी के पीछे कूड़े के ढेर में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। आग तेजी से फैली और पास में रखे वेंडरों के क्रेट भी इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, आग में 300 से ज्यादा क्रेट जलकर राख हो गए। इलाका रिहायशी होने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के इलाके को भी प्रभावित किया। यह भी पढ़ें ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से… Apr 24, 2026 मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान… Apr 24, 2026 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत बड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कूड़े का ढेर गलत तरीके से बनाया गया है, जिसकी वजह से अक्सर दिक्कतें आती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई और बड़ा हादसा हो सकता है। Share