Patiala Court: गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश; बढ़ेंगी मुश्किलें पंजाब By Nayan Datt On Apr 23, 2026 पटियाला : कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। माननीय जेएमआईसी पटियाला सिमरन ने कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डल्ला को सनौर थाने में दर्ज एक केस में भगोड़ा घोषित किया है। इसके साथ ही गैंगस्टर खिलाफ सनौर थाने में फिर से 209 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से… Apr 24, 2026 मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान… Apr 24, 2026 कोर्ट ने अर्शदीप सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव डल्ला, थाना मेहना, जिला मोगा, जो फिलहाल कनाडा में रहता है, के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने FIR 90/24 में अर्शदीप सिंह को भगोड़ा घोषित किया था। अब कोर्ट में पेश न होने की वजह से उसके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। डल्ला के खिलाफ पंजाब के कई थानों में पहले से ही केस दर्ज हैं। Share