हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की आठवें दिन की कार्यवाही शुरू, सीएम ने किसानों के मुद्दे पर रखी बात

Haryana Budget Session हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की आठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के मुद्दे पर अपनी बात रखी। मनोहर लाल ने पीएम फसल योजना को बढ़ावा देने को कहा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Budget Session: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में  किसानों के मुद्दे पर सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब दिया। कहा कि विकास के काम तेजी से चल रहे हैं, जिसे लाभ नहीं मिला रजिस्ट्रेशन करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने स्पेशल गिरदावरी करवाई है। किसानों को बीमा के लिए प्रेरित करें।हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। योजना में कमी को ठीक किया जा सकता है। सीएम ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

इससे पूर्व, सदन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जलभराव से अगर एक इंच भूमि की भी बुआई नहीं हुई तो सरकार मुआवजा देगी। जलभराव के कारण बुआई न होने पर पहले साढ़े तीन हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलता था। अब सात हजार रुपए मुआवजा दिया जा रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गोहाना विधानसभा के गढ़ हकीकत, बागडू, रतनगढ़, जाट माजरा तथा हुल्लाहेड़ी गांवों में दोबारा सर्वे करने का निर्देश जारी किया गया है। सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इन सभी गांवों में सर्वे करने के लिए एसडीएम व दो अन्य अधिकारी जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई प्राथमिक रिपोर्ट में उपरोक्त गांवों में छह सौ एकड़ में बारिश से बर्बाद हुई फसल दर्शाई गई है। इसका दोबारा सर्वे करने की विधायक की मांग को डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि रादौर-अनाज मंडी से बापा साधूरा तक नए वित्त वर्ष में सड़क बनेगी। रादौर में 9 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। 25 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार विभाग का 50 प्रतिशत बजट सड़कों के सुधार के लिए रखा गया है।

वहीं, बाढड़ा से जजपा विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा में हलके के 15 गांवों की पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। गर्मी से पहले बाढड़ा में पेयजल व्यवस्था हो सुनिश्चित किया जाए। बधवाना माइनर में कम पानी को लेकर भी सवाल किए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें