इंसानों को जानवरों से सीखने की जरूरतः पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को कुत्ते बढ़ा रहे आगे, जहां भी कचरा दिखाई देता है उसे उठाकर डस्टबिन में डाल देते हैं

 इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब डॉग्स भी स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। बीएसएफ के डॉग्स अब न केवल घटनाओं की जानकारी जुटाने में मदद कर रहे बल्कि वे स्वच्छ भारत का संदेश भी दे रहे हैं। बीएसएफ इन डॉग्स को जहां भी कचरा दिखाई देता है वे उसे डस्टबिन में डाल देते हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत बीएसएफ कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में हो रहे डॉग शो बीएसएफ के ट्रेंड डॉग स्क्वॉड न केवल स्टंट दिखा रहे हैं बल्कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को भी आगे बढ़ा रहे हैं। बीएसएफ के सिखाए डॉग सिर्फ एक छलांग में बस की छत पर पहुंच जाते हैं। गाड़ी में छिपे आतंकवादी को कैसे पकड़ा और आंदोलनकारियों को किस तरह खदेड़ा जाता है। यह स्टंट करके वो दिखा रहे हैं।

बीएसएफ के कार्यक्रम में कमांडो संग उतरे डॉग ने लोगों को अपना हुनर दिखाया। डॉग ने अपनी सूंघने की शक्ति से बेहतरीन प्रस्तुति दी और नाटकीय रूप से मैदान में छिपे आतंकी को ढूंढ निकाला। मैदान में यहां-वहां छिपाये गए सामान को डॉग ने फटाफट ढूंढ निकाला। डॉग के दौड़ने, सर्किल और स्टैंड की बाधाओं को पार करने और उसकी कार्य कुशलता को देख लोगों ने उनकी कड़ी ट्रेनिंग का अंदाजा लगाया।

उन्होंने जवानों के साथ मैदान के चक्कर लगाए और शो में बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस डॉग शो में स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए डाग ने मैदान में बिखरे कचरे को समेटकर डस्टबिन में डाल दिया। जहां भी कचरा दिखा वो डस्टबिन में डालकर ये संदेश दे रहे थे कि इंसानों को जानवरों से सीखने की जरूरत है। डॉग शो देख बच्चों के साथ बीएसएफ परिवार भी खूब गदगद हुए।

तीन दिन तक होंगे डॉग शो

BSF सहायक प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के महानिरीक्षक जेकेएस रावत ने बताया कि इंदौर में तीन दिन तक डॉग शो होंगे। अभय प्रशाल में शाम 4.30 बजे आम नागरिकों के लिए शो किया जाएगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना नहीं है बल्कि यह भी बताना है कि इस ‘मूक सैनिक’ की देश की सीमा चौकसी में कितनी महती भूमिका है। खास बात यह है कि बॉर्डर पर जब ऐसी स्थिति निर्मित होती है तब एक बार पकड़ने के बाद श्वान किसी भी हालत में आतंकवादी को छोड़ता नहीं है।

13 डॉग्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाए

टूआईसी सौरभ व कमाडेंट ललित कुमार ने बताया कि शो में राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र, बीएसएफ टेकनपुर ग्वालियर के 13 डॉग्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इनमें लेब्राडोर, जर्मन शेपर्ड, बेल्जियन मेलेनोइस और देशी बीड में यूपी का रामपुर हाउंड और कर्नाटक का मुधोल हाउंड भी शामिल हुआ। बीएसएफ का सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) इंदौर में पहली बार श्वान शो का आयोजन करा रहा है। तीन दिनों तक होने वाला ये डॉग शो राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर ग्वालियर के कमांडेंट डॉ. संदीप गुप्ता की निगरानी में किया जा रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें