लखनऊ में यात्रियों से भरी बस में लगी आग उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 लखनऊ । लोहिया पथ पर फन माल के पास रोडवेज की एक चलती बस में आग लग गई। बस गोंडा डिपो की थी। बस में 19 यात्री सवार थे। उन्हें सकुशल उतार लिया गया। अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया… May 2, 2026 Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन… May 2, 2026 मंगलवार कैसरबाग बस स्टेशन से सवारियां लेकर जा रही गोंडा जा रही बस के निचले हिस्से में धुआं निकल रहा था। इसे देख बगल से गुजर रहे एक वाहन सवार ने धुआं निकलते देख कंडक्टर को इशारा किया। परिचालक बस रुकवा बाहर निकला। निकल रहे धुएं को देख परिचालक ने सभी सवारियों को नीचे उतार लिया। इसी बीच बस धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों को दूसरी बस से कुछ देर बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया है। सारे यात्री सुरक्षित हैं। कारणों की जांच की जा रही है। Share