राष्ट्रपति से ‘साहित्य श्री’ की उपाधि प्राप्त करने वाले वरिष्ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का निधन उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 प्रयागराज । साहित्य के दिग्गजों में से एक माने जाने वाले वरिष्ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का निधन हो गया है। 80 वर्षीय बुद्धिसेन शर्मा का मंगलवार की सुबह निधन हुआ। साहित्य को ऊंचाई प्रदान करने में उनका अहम योगदान माना जाता है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक उनके अब नहीं रहने की जानकारी मिलने पर प्रयागराज के साहित्यकारों व कवियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका प्रयागराज में आवास है। यह भी पढ़ें Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया… May 2, 2026 Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन… May 2, 2026 उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का जन्म 26 दिसंबर 1941 को कानपुर में हुआ था। बुद्धिसेन शर्मा प्रयागराज के करैलाबाग कालोनी में निवास करते थे। लंबे समय से बीमार होने के कारण अपने शागिर्द इश्क सुल्तानपुरी के साथ गौरीगंज में रह रहे थे। वहीं उनका इलाज भी चल रहा था। आज वहां उनका निधन हो गया। Share