मां की मौत से अनजान बालक ने शव के साथ चार दिन बिताए

तिरुपति | दस साल का एक बच्चा अपनी मृत मां के शव के साथ घर पर रह रहा था। महिला के शरीर से जब दरुगध आना शुरू हुई, तब बालक ने अपने चाचा को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। बालक हर दिन स्कूल जाता था, खाना खाता था और अपनी मां के साथ सो जाता था, लेकिन वह इस बात से अनजान था कि उसकी मौत दुर्घटनावश गिरने से हुई है।

तिरुपति में शनिवार को उस समय चौंकाने वाली घटना सामने आई जब लड़के ने अपने चाचा को फोन कर अपनी मां के शरीर से दुगर्ंध आने की सूचना दी।

एक निजी कॉलेज में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत राज्यलक्ष्मी (41) पति से कुछ अनबन के चलते पिछले दो साल से अपने बेटे श्याम किशोर के साथ विद्यानगर इलाके में किराए के फ्लैट में रह रही थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा यह लड़का एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था।

महिला, जिसने हाल ही में कर्नाटक से पीएचडी पूरी की थी, नौ मार्च को अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिए बेलागवी जाने वाली थी। उसने अपनी यात्रा के बारे में चित्तूर जिले में रहने वाले अपने भाई दुर्गा प्रसाद को सूचित किया था। उसने उसे यह भी बताया था कि वह कुछ समय से सिरदर्द से पीड़ित है और बेलगावी से लौटने के बाद एक चिकित्सक से परामर्श करने की योजना बनाई है।

माना जाता है कि राज्यलक्ष्मी नौ मार्च की रात बिस्तर से गिर गई और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसके बेटे को लगा कि वह सो रही है। तीन दिनों तक लड़के ने घर में रखा नाश्ता खाया और नियमित रूप से स्कूल जाता रहा। पड़ोसियों ने उसकी मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह आराम कर रही है।

चौथे दिन जब दुगर्ंध आने लगी तो उसने अपने चाचा को फोन कर इसकी जानकारी दी। लड़के ने उसे बताया कि उसकी मां चार दिन से सो रही थी।

दुर्गा प्रसाद घर पहुंचे और अपनी बहन को मृत देखकर चौंक गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह प्राकृतिक मौत का मामला प्रतीत हो रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की जांच की मांग     |     Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल     |     Jodhpur Air Force Station: ‘वीर गार्डियन 2026’ में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान     |     Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV फुटेज वायरल     |     Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला जाएगा खर्च     |     Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफरा-तफरी     |     IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर पर FIR दर्ज     |     Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर और फर्जी दस्तावेजों संग दबोचे     |     Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC बसें     |     Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2 युवक घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें